Bhopal News: सांची पार्लर संचालक ने लगाई फांसी 

Share

Bhopal News: कमरे का दरवाजा बंद करके उठाया यह कदम, पुलिस को नहीं मिले कोई कारण

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। होली के अगले दिन एक परिवार की रंगों की खुशी मातम में बदल गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक सांची पार्लर के संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। ऐसा उसने ​क्यों किया यह वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

यह पता लगा रही है पुलिस

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार माँ पीताम्बर अस्पताल (Pitamber Hospital) से घटना की जानकारी पता चला थी। सूचना डॉक्टर कविशंकर ने पुलिस को दी थी। फांसी रजत राजपूत (Rajat Rajput) पिता रामभरोसे राजपूत उम्र 30 ने लगाई है। उसको परिजन फांसी के फंदे से उतारकर इलाज के लिए पहुंचे थे। हालांकि उसके शरीर में कोई जान नहीं थी। वह अयोध्या नगर स्थित नरेला इलाके में रहता था। रजत राजपूत सांची पार्लर (Sanchi Parlor)  चलाता था। पुलिस को परिजनों ने बताया कि उसने 26 मार्च की शाम लगभग पांच बजे घर पर ही कमरे का दरवाजा बंद करके जानलेवा कदम उठाया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह (HC Sudhir Singh) कर रहे हैं। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 08/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: यूनियन बैंक मैनेजर के घर चोरों ने ताले तोड़े 
Don`t copy text!