Bhopal Gangrape News: दो युवकों ने किया गैंगरेप, तीसरे ने वीडियो बनाया

Share

Bhopal Gangrape News: चाकू की नोंक पर बहन की देखभाल के लिए आई नाबालिग के साथ दिल दहला देने वाली दरिंदगी

Bhopal Gangrape News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Gangrape News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा थाने से मिल रही है। यहां 15 साल 11 महीने की एक बच्ची के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। इसके अलावा तीसरा युवक गैंगरेप का मोबाइल से वीडियो बना रहा था। यह पूरा मामला रायसेन के महिला थाने में दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चंदा मांगने आए तब पहचाना

गुनगा पुलिस के अनुसार पीड़िता की बहन और जीजा उनके इलाके में रहते हैं। पीड़िता की बहन बीमार चल रही है। इस कारण उसकी देखरेख और घर में मदद के लिए वह आई हुई थी। बहन फिलहाल हमीदिया अस्पताल में भर्ती है। पिछले दिनों उसके मकान में चंदा मांगने कुछ युवक आए थे। उस वक्त आरोपी शैतान उर्फ संकेत लोधी, दीपक लोधी (Deepak Lodhi) और लीला किशन से पहचान हुई थी। वह आरोपियों के इरादे नहीं जानती थी। इसलिए उनके साथ उसने बातचीत भी की थी। लेकिन, तीनों आरोपियों ने मिलकर 12 सितंबर को उसके साथ गैंगरेप किया। यह बात उसने जीजा की बजाय उसको घर लेने आए माता—पिता को अपने घर पहुंचकर बताई।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

अदालत ने धारा बढ़ाने के लिए कहा

Bhopal Gangrape News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पीड़िता की बात सुनकर पिता उसको लेकर रायसेन स्थित महिला थाने पहुंचे। वहां पीड़िता ने बताया कि उसके साथ शैतान उर्फ संकेत लोधी (Shaitan@Sanket Lodhi) और दीपक लोधी ने गैंगरेप किया था। इससे पहले आरोपी जीजा को पुकारते हुए जबरिया घर में घुसे थे। फिर चाकू की नोंक पर दोनों आरोपियों ने हैवानियत को अंजाम दिया। जबकि लीला किशन (Leela Kishan) इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। आरोपियों ने कुछ बताने पर उस वीडियो को वायरल करने की धमकी दी थी। पीड़िता के मजिस्ट्रीयल बयान भी पुलिस ने दर्ज कराए। पुलिस ने अदालत की फटकार के बाद धारा 376—डी और 5जी/6 गैंगरेप और पॉक्सो अधिनियम की धारा बढ़ाई।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: अफसर को थमाया गया लाखों रूपए की रिकवरी का नोटिस

टीआई को नाम लेने आया पसीना

Bhopal Gangrape News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

गुनगा थाना पुलिस के अनुसार 14 सितंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे धारा 376 3/450/506/3/4 (गैंगरेप, घर में घुसना, धमकाना और पॉक्सो अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत 15 साल 11 महीने की एक नाबालिग लड़की ने दर्ज कराई है। पीड़िता रायसेन (Raisen) जिले के सांची थाना क्षेत्र में रहती है। इस मामले में आरोपी शैतान उर्फ संकेत लोधी, दीपक लोधी (Deepak Lodhi) और लीला किशन है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की उम्र 19 से 25 साल के बीच है। थाना प्रभारी रमेश राय (TI Ramesh Roy) ने बताया कि घर में सो रही थी। तभी आरोपियों ने उसके जीजा का नाम लेकर बातचीत के लिए बोला। फिर दो आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने आरोपियों का नाम नहीं बताया। वजह पूछी तो वे भी नहीं बता सके।

यह भी पढ़ें: सनकी आशिक का आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीर से भी दिल नहीं भरा तो यह गंदा काम किया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gangrape News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पति फांसी पर झूला
Don`t copy text!