MP Cop Gossip: नेटवर्क को जानते हैं फिर भी नहीं करते कार्रवाई

Share

MP Cop Gossip: यदि थाना प्रभारी के बेटे के साथ बीती घटना सच है तो सुपर विजन अफसरों की पुलिस मुख्यालय को तय करना चाहिए जिम्मेदारी, माफिया और मैदानी कर्मचारियोें का गठजोड़ बेनकाब

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग बहुत व्यापक है। इसके भीतर ही भीतर बहुत कुछ चल रहा होता है। कुछ बातें मीडिया में आ जाती है बहुत कुछ फाइलों में दब जाती है। ऐसे ही बातों का हमारा नियमित कॉलम एमपी कॉप गॉसिप (MP Cop Gossip) है। हमारा मकसद मैदान में चल रही गतिविधियों के बारे में बताना होता है। ऐसे ही एक बिंदु को लेकर पाठकों को यह जानकारी साझा की जा रही है। यह घटना उन आम आदमियों से जुड़ी है जो पुलिस सिस्टम के सामने अपने आपको बौना मानते हैं।

पुलिस कमिश्नर प्रणाली में माफिया राज का इससे सटीक दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

यह घटना भोपाल शहर में लगभग दो महीने पहले हुई थी। इंदौर शहर में तैनात रहे एक निरीक्षक के बेटे की करिश्मा बाइक चोरी चली गई थी। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी हासिल हुए थे। जिसके बाद यह साफ हो गया था कि दो लाख रुपए कीमत की बाइक को एक जाति विशेष समूह के गुट ने चोरी की है। थाना पुलिस ने एफआईआर की और पीड़ित को बता दिया कि गिरोह से मांडवाली करना होगी। ऐसा करने के लिए लगभग 30 हजार रुपए का खर्चा आएगा। यह बात कांस्टेबल ने बताई थी। जिसके संबंध में थाना प्रभारी से लेकर एसीपी को अवगत कराया गया। दोनों अधिकारियों ने सिपाही की बात पर मौन सहमति दे दी। पीड़ित ने पैसे जुटाए और गिरोह तक पहुंचाने के लिए कांस्टेबल को दे दिए। ऐसा करते ही चोरी गई बाइक दूसरे जिले में स्थित चौकी के बाजू में दो महीने बाद लावारिस मिल गई। इसी गिरोह ने शहर के ही एक अन्य थाना क्षेत्र से भी यामाहा आर—15 बाइक चोरी की थी। उसका भी पीड़ित कलेक्टर से लेकर तमाम अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक दे चुका है। यह हाल उस राजधानी का है जहां डीजीपी से लेकर मैदानी अफसरों की निगरानी के लिए नियम बनाने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime : पुलिस ने लूट की बजाय किया चोरी का मामला दर्ज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!