Bhopal News: फॉर्मेसी के छात्र की मौत 

Share

Bhopal News: तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी थी टक्कर, हादसे में दो अन्य युवक भी जख्मी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। फॉर्मेसी के एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके की है। हादसे में दो अन्य युवक भी जख्मी है। दुर्घटना तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से हुई थी। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। छात्र भोपाल के गांधी नगर स्थित सागर कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था।

बाइक पर बिना हेलमेट सवार थे तीन युवक

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) पुलिस ने बताया कि हादसे में केशव और परवेज़ पठारीया भी जख्मी हुए थे। जिन्हें गंभीर चोट नहीं थी इसलिए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मामले की जांच एसआई दुलीचंद (SI Dulichand) कर रहे हैं। हादसे में मृत अभिषेक गुर्जर उर्फ चरण सिंह (Abhishek Gurjar@Charan Singh) पिता सिद्धनाथ गुर्जर उम्र 20 साल है। वह लाल घाटी स्थित विट्ठल नगर (Vitthal Nagar) में रहता है। मूलतः आगर मालवा जिले के ग्राम करकरिया तहसील नलखेड़ा का वह रहने वाला था। वह भोपाल में गांधी नगर स्थित सागर कॉलेज (Sagar College) में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। अभिषेक गुर्जर 23 जनवरी की शाम को अपने दोस्त प्रवेश पथरिया (Pravesh Pathriya) को इब्राहिमगंज छोड़ने जा रहा था। मोटर साइकिल उसका दोस्त केशव चला रहा था। वह बीच में बैठा हुआ था। वह मंगलवार शाम करीब 5 बजे ईदगाह हिल्स मस्जिद और सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के बीच मोड़ पर मुड़ रहे थे, तभी बोलेरो जीप (Bolero Jeep) ने टक्कर मार दी। अभिषेक गुर्जर की सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौत होने की जानकारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर किरार ने दी थी। शाहजहांनाबाद पुलिस मर्ग 05/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वह टक्कर मारने वाली जीप बोलेरो की जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: कोलार रोड प्रभारी अफसर जांच में दोषी करार
Don`t copy text!