Bhopal Loot News: छात्र से मोबाइल छीनकर भागे लुटेरे 

Share

Bhopal Loot News: आरोपी से हुई थी कुछ महीने पहले पहचान, एक्टिवा सवार आरोपी की चल रही तलाश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। छात्र से उसका मोबाइल छीन लिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ने मोबाइल छीनने वाले युवक का नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जिससे घटना के पीछे वास्तविक बात सामने आ सके।

दूसरी वजह तो नहीं यह पता लगा रही पुलिस

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार थाने में शिकायत सौरभ जाटव (Saurabh Jatav) ने दर्ज कराई है। वह कैंची छोला स्थित माता की मढ़िया के नजदीक रहता है। घटना 15 मार्च की सुबह पांच बजे हुई थी। वह अपने घर से घूमने निकला था। उसी दौरान गणेश मंदिर छोला अंडर ब्रिज के नजदीक पीछे से एक्टिवा सवार एक व्यक्ति आया। जब उसने मोबाइल छीना तब वह फोन पर बातचीत भी कर रहा था। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल की कीमत साढ़े बारह हजार रुपए बताई है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी सलमान को जानता है। वह गौतम नगर स्थित आरिफ नगर (Arif Nagar) झुग्गी बस्ती में रहता है। पुलिस ने 93/24 धारा 392 (लूट की धाराओं में प्रकरण दर्ज) कर लिया है। यह प्रकरण 16 मार्च शाम लगभग साढ़े चार बजे दर्ज किया गया। मामले की जांच एसआई भगवान सिंह वर्मा (SI Bhagwan Singh Verma) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 
Don`t copy text!