Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार महिला पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: मायके पक्ष की तरफ से दहेज में पांच लाख रुपए का वादा तोड़ने का आरोप लगाकर नव विवाहिता को पति और सास मिलकर करते थे परेशान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है। उसका आरोप है कि पति और सास उसे पांच लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करते थे। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही थी। पीड़िता का मायका और ससुराल दोनों ही भोपाल में हैं।

पुलिस ने समझाईश देने का किया प्रयास

महिला थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। उसकी शादी 14 जून, 2020 को भोपाल शहर के अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता का मायका अशोका गार्डन स्थित सेमरा इलाके में हैं। मामले की जांच एएसआई रामवरण सिंह (ASI Ramwaran Singh) कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि शादी के तीन महीने बाद ही पति और सास मिलकर उसे मारने—पीटने लगे। उनका कहना था कि वह अपने मायके से पांच लाख रुपए का इंतजाम करे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 81/24 धारा 498—ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत 16 मार्च की शाम लगभग सवा चार बजे प्रकरण) दर्ज कर लिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal GRP News: तीन विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया
Don`t copy text!