Bhopal News: महिला बैंक कर्मी से लूट की वारदात

Share

Bhopal News: बंदूक की धमकी देकर छीना पर्स, राहगीरों की मदद से लूटेरा गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश

Bhopal News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) शाहपुरा थाना से मिल रही है। यहां एक महिला बैंक कर्मी से लूट (Bhopal Loot) की वारदात हुई है। आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। आरोपी ने उसके पास बंदूक का डर दिखाकर पर्स छीना था। लोगों की मदद से एक लुटेरे को दबोच (Shahpura Loot) लिया गया है। वहीं दूसरा आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर वारदात करने पहुंचे थे।

साहस दिखाने पर दबौचा लूटेरा

शाहपुरा थाना पुलिस ने रविवार शाम साढ़े सात बजे धारा 392 (लूट) की एफआईआर दर्ज की है। यह शिकायत गुजराती कॉलोनी निवासी सुरेखा मजुमदार पति शशांक मजुमदार उम्र 53 साल ने दर्ज कराई है। वह केनरा बैंक में नौकरी करती हैं। रविवार शाम साढ़े चार बजे सुरेखा मजुमदार (Surekha Majumdar) अपनी सहेली के बर्थडे पार्टी से घर लौट रही थी। घर से डेढ़—दो ​किलो मीटर की दूरी पर दो व्यक्ति बाइक से आकर खड़े हुए। एक व्यक्ति महिला के पास आया। उसने धमकाते हुए बोला उसके पास बंदूक है। सुरेखा मजुमदार से फिर वह बोला उसके पास जो भी पैसे हो वह उसे दे दे। महिला ने उसके पास रखा पर्स आरोपी को दे दिया। आरोपी के पलटते ही महिला ने शोर मचा दिया। लोगों की मदद से थाना कमला नगर राहुल नगर निवासी 35 वर्षीय विजय राजोलकर (Vijay Rajekar) को गिरफ्तार कर लिया गया।

दीवाली पर फल नहीं बिके

AG-8 Ventures Scam
राजेश सिंह भदौरिया, एएसपी जोन—2, भोपाल— फाइल फोटो— टीसीआई

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया (ASP Rajesh Singh Bhadouriya) ने बताया आरोपी विजय रोजेगर फल का ठेला लगाता है। उसके साथ उसका साथी दोस्त भी बैठता है। इस साल दीवाली पर फल नहीं बिके थे। घर में आर्थिक तंगी थी। इस कारण दोनों ने क्राइम पेट्रोल देखकर लूट की वारदात का आइडिया सोचा था। पुलिस ने विजय रोजेगर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे साथी भानू प्रताप की अभी तलाश कर रही है। पुलिस ने दावा किया है वह जल्द ही उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीहोर का बताकर वायरल कर दिया राजस्थान का वीडियो
Don`t copy text!