Bhopal News: रोटरी इंटरनेशनल 3040 ने मचाई धूम

Share

Bhopal News: दीपावली मिलन समारोह में छोटे—बड़ों ने भाग लेकर जीता ईनाम

Bhopal News
भोपाल के मिसरोद स्थित वसुंधरा गार्डन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित पदाधिकारी— रोटरी क्लब से जारी चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) रोटरी क्लब से मिल रही है। इस क्लब की नई विंग रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3040 बनी है। यह मंडल गुजरात के पंचमहल और एमपी के कई जिलों को मिलाकर बनाया है। इसी नए मंडल के नेतृत्व में मिसरोद स्थित वसुंधरा गार्डन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सैंकड़ों परिवार और मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई तरह की प्रतियोगिताएं भी रखी गई थी।

तंबोला की रही बच्चों में धूम

जानकारी के अनुसार मिसरोद स्थित यह आयोजन वसुन्धरा गार्डन में रविवार को आयोजित किया गया। इसमें भोपाल, इंदौर समेत अन्य शहरों से रोटरी क्लबों के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी रोटरी सदस्यों और पदाधिकारियों को परिवार के साथ आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर मंडल 3040 के मंडलाध्यक्ष रोटे कर्नल महेंद्र मिश्रा, मंडल की प्रथम महिला रोटे शिल्पा मिश्रा (Shilpa Mishra), जिनेंद्र जैन, मंडलाध्यक्ष निर्वाचित और पूर्व मंडलाध्यक्ष धीरण दत्ता (Dhiran Dutta) ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर समारोह शुरु किया। दीपों की रोशनी से जगमगाए वसुंधरा गार्डन में आतिशबाजी का रंगारंग कार्यक्रम भी रखा गया था। असीम जिन्दल ने ऑर्केस्ट्रा की धुन पर समारोह को बहुत अधिक साकार बना दिया। तम्बोला कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण बच्चों के बीच देखा गया। महेंद्र मिश्रा (Mahendra Mishra) ने बताया रोटरी समाज-सेवा गतिविधियों में अग्रणी है। राष्ट्रीय स्तर के त्योहारों में भी अपना योगदान देता है।

यह भी पढ़ें:   कमरे में रुका रिश्तेदार पुलिस ने किया परेशान

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!