Bhopal Cyber Fraud: मीशो एप का कस्टमर केयर बनकर जालसाजी

Share

Bhopal Cyber Fraud: कपड़े वापस करने के बाद रकम के लिए वकील ने कस्टमर केयर को लगाया था फोन

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मीशो एप के जरिए कपड़े खरीदने के बाद एक व्यक्ति जालसाजी का शिकार हो गया। दरअसल, कपड़े वापस करने के बाद रकम रिफंड के लिए कस्टमर केयर को फोन लगाया गया था। मामला भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) के जहांगीराबाद थाने में दर्ज किया गया है। शिकायत पेशे से वकालत करने वाले व्यक्ति ने दर्ज कराई है।

बेटी ने किया था कॉल

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 2 नवंबर की रात लगभग आठ बजे 978/21 धारा 420 जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत बीना स्थित चंद्रशेखर वार्ड निवासी विक्रांत तिवारी पिता राज विशाल तिवारी उम्र 39 साल ने दर्ज कराई है। वे 26 अक्टूबर को जहांगीराबाद स्थित लाल परेड के नजदीक आम बगिया में रहने वाले चचेरे भाई अमित तिवारी (Amit Tiwari) के पास आए हुए थे। विक्रांत तिवारी (Vikrant Tiwari) पेशे से वकालत का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी आकृति तिवारी (Aakriti Tiwari) का फोन आया था। उसने कपड़े मीशो एप से खरीदे थे। जिसको रिफंड करने के बाद रकम नहीं आई थी। उन्होंने बेटी के दिए कस्टमर केयर को फोन लगाया। जिसने उनसे खाते की जानकारी ले ली। जिसके बाद खाते से 98150 रुपए निकल गए। इस संबंध में 29 अक्टूबर को उन्होंने सायबर क्राइम में शिकायत की थी। जहां से जीरो पर केस दर्ज कर डायरी थाने को भेजी गई।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो युवतियों के साथ छेड़छाड़

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!