Bhopal News: भेल कर्मी के सूने मकान का ताला तोड़ा

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात बटोर ले गए चोर, संपत्ति की कीमतों पर यह बोलकर पुलिस ने डाला सस्पेंस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। होली पर अपने घर त्यौहार मनाने गए एक व्यक्ति के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। वारदात भेल कर्मचारी के मकान में अंजाम दी गई है। पुलिस ने अभी चोरी गई संपत्ति की कीमतों का खुलासा नहीं किया है।

यह बोल रहे जांच अधिकारी

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार घटना भावना नगर कॉलोनी में हुई है। यहां चंद्रिका प्रसाद मिश्रा (Chandrika Prasad Mishra) का परिवार रहता है। वे भेल में कर्मचारी है जो कि 08 मार्च को होली मनाने परिवार सहित रीवा गए थे। जब वह 13 मार्च की रात रीवा से लौटे तो उन्हें अपने घर का ताला टूटा मिला। भीतर जाने पर सामना बिखरा पड़ा हुआ था। मकान के चप्पे—चप्पे की तलाशी लेने के बाद चोर सोने—चांदी के जेवरात बटोर ले गए। पीड़ित परिवार ने इसकी जानकारी 14 मार्च की सुबह थाने को दी। जिसके बाद 123/23 धारा 457/380 रात में ताला तोड़कर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर श्रीपति यादव (SI Shripati Yadav) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जेवरातों की कीमत अभी सामने नहीं आई है। वारदात को अंजाम देने वाले संदेहियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: लॉक डॉउन में बढ़ रही चोरी की वारदातें
Don`t copy text!