Bhopal News: सब्जी वाले को लो फ्लोर बस ने मारी टक्कर

Share

Bhopal News: लोडिंग आटो से गिरी सब्जियां बटोरकर बैठने जा रहा था युवक, एम्स अस्पताल में भर्ती

Bhopal News
एमपी नगर थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। शहर में यातायात काफी बदतर है। खासतौर पर एमपी नगर क्षेत्र में। यहां मेट्रो रूट के अलावा फ्लाई ओवर का काम एक साथ चल रहा है। जिस कारण दो पहिया वाहन निकालना भी चुनौती से कम नहीं हैं। इसी बीच तेज रफ्तार लो फ्लोर बस ने सब्जी वाले को जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर इलाके में हुई। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुई थी दुर्घटना

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार रिपोर्ट सचिन साहू पिता कोमल साहू उम्र 21 साल ने दर्ज कराई है। वह मूलत: दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के ग्राम ​भटिया का रहने वाला है। फिलहाल ईश्वर नगर दानापानी रोड पर रहता है। सचिन साहू सब्जी का ठेला लगाने का काम करता है। दुर्घटना 26 नवंबर को हुई थी। वह अपने साथी आशुतोष और राजेश साहू के साथ करोद सब्जी मंडी से माल लोडिंग आटो में लेकर लौट रहा था। डीबी मॉल के सामने आटो से मिर्ची गिरने की जानकारी लोगों ने दी। जिसको उठाकर सचिन साहू (Sachin sahu)आटो पर वापस लौट रहा था। तभी एसआर—5 रूट की यात्री बस एमपी—04—पीए—3219 के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में आशुतोष (Ashutosh) को गंभीर चोट आई है। उसका दाहिने पैर में काफी गंभीर चोट आई है। आशुतोष को एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया है। एमपी नगर पुलिस ने इस मामले में 577/22 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विधवा मां और भाभी को घर में रखने की बात पर कलह
Don`t copy text!