Bhopal News: महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: सड़क दुर्घटनाओं में हुए थे जख्मी, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में जख्मी महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत (Road Mishap) हो गई है। यह घटनाएं भोपाल सिटी (Bhopal News) के टीटी नगर और चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने एक मामले में पहले से प्रकरण दर्ज कर लिया था। जबकि दूसरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पति के साथ थी बाइक पर

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार 02 मार्च की शाम लगभग साढ़े छह बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर राजेन्द्र ने एक महिला के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान सरिता जैन पति कैलाश जैन उम्र 53 साल के रुप में हुई। वह 15 फरवरी को सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गई थी। यह हादसा तुलसी नगर के नजदीक पीडब्ल्यूडी क्वार्टर के पास हुआ था। सरिता जैन (Sarita Jain) का तभी से इलाज चल रहा था। घटना वाले दिन वह पति कैलाश जैन के साथ बाइक पर सवार थी। टीटी नगर पुलिस मर्ग 07/22 दर्ज किया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। इसी तरह दूसरी सड़क दुर्घटना चूना भट्टी इलाके में हुई थी। यह हादसा मनीषा मार्केट के नजदीक हुआ था। यहां किसी कार वाले ने टक्कर मार दी थी। जिसका नंबर पुलिस को पता नहीं चला है।

मृतक मोनू काकोडिया उर्फ अक्षत पिता सुंदरलाल काकोडिया उम्र 25 साल है। वह शाहपुरा स्थित बाबा नगर में रहता था। मोनू काकोडिया (Monu Kakodiya) बाइक से घर की तरफ जा रहा था। उसके मौत की सूचना चूना भट्टी थाना पुलिस को 02 मार्च की सुबह लगभग नौ बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर धुर्वे ने दी थी। इस दुर्घटना में पुलिस ने पहले ही प्रकरण दर्ज कर लिया है। चूना भट्टी पुलिस मर्ग 02/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंस्टाग्राम में सुसाइड की जानकारी देकर रेलवे पटरी पर पहुंचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!