Bhopal News: प्रिंसीपल के ड्रायवर को झांसा देकर बैग ले भागे बदमाश

Share

Bhopal News: एमपी नगर के भीड़ भरे बाजार में नोट गिराकर दिया बदमाशों ने वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। स्कूल प्रिंसीपल के एक ड्रायवर को झांसा देकर कार से बैग उठाकर बदमाश रफूचक्कर (Bhopal Theft News) हो गए। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के एमपी नगर स्थित जोन—2 इलाके की हैं। बदमाशों ने झांसा देने के लिए नोट गिराए थे। पुलिस ने इस मामले में खुले स्थान से चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदेहियों की तलाश कर रही है।

25 रुपए के चक्कर में हुआ नुकसान

एमपी नगर पुलिस के अनुसार 02 मार्च की रात लगभग नौ बजे 113/22 धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत अलका शर्मा पति अशोक शर्मा उम्र 58 साल ने दर्ज कराई है। वे शाहपुरा के ए—सेक्टर में रहती है। अलका शर्मा माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसीपल हैं। वे पति अशोक शर्मा के साथ मानसरोवर शॉपिंग करने आई थी। कार में पिछली सीट पर बैग रखा हुआ था। उसमें ड्रायवर भी बैठा था। तभी एक व्यक्ति उसके पास आया। उसने नोट गिरे होने की जानकारी दी। जिसके बाद ड्रायवर ने 10—10 के दो नोट और 5 का एक सिक्का उठाया। इसके बाद वे चले गए। अलका शर्मा (Alka Sharma) जब कार में वापस आई तो उन्हें बैग गायब होने की जानकारी मिली। बैग में मोबाइल, सोने की चेन, चाबी, कागजात रखे थे। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 20 हजार रुपए बताई है।
नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   MP Political News: ओबीसी पर बुलाई पत्रकार वार्ता में सपा नेता पानी—पानी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!