Bhopal News: गुजराती भाषा समझने में लग गए एक घंटे

Share

Bhopal News: तेरह साल की पीड़िता ने सूरत के थाने में रिश्तेदार के खिलाफ दर्ज कराया बलात्कार का मामला

Bhopal News
कमला नगर थाना, जिला भोपाल— साभार चित्र

भोपाल। भोपाल (Bhopal News) के कमला नगर थाने में गुजरात (Gujrat) के सूरत शहर से बलात्कार (Minor Girl Rape News) के एक मामले की केस डायरी पहुंची है। इसमें आधी भाषा गुजराती तो आधी हिंदी में लिखी हुई है। जिसको समझने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। हालांकि मेहनत के बाद पुलिस को समझ में आया कि एक तेरह साल की बच्ची (Minor Girl Crime News) के साथ रिश्तेदार ने नेहरु नगर इलाके में बलात्कार किया है।

डिंडोरी में रहता है आरोपी

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर की रात लगभग नौ बजे धारा 376/376(2)जे/376(2)एन/506—2/3ए/4/5आई/5एन/6/8 (बलात्कार, रिश्तेदार ने बलात्कार किया, कई बार बलात्कार, धमकाना और पॉक्सो अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना नेहरु नगर इलाके की है। पीड़िता 13 साल की बच्ची है जो कि सूरत (Surat) शहर में रहती है। यहां भोपाल में वह दादी के पास आई थी। उनके पास डिंडोरी (Dindori) में रहने वाला पीड़िता के पिता के मामा का बेटा भी आया था। उसने नेहरु नगर में पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया। यह बात उसने सूरत में जाकर अपने माता—पिता को बताई थी। जिसके बाद यह प्रकरण सूरत के थाने में दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: कांग्रेस की गुटबाजी हुई उजागर 
Don`t copy text!