Bhopal News: रिश्तेदार ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: शादी समारोह में आई थी पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज

Bhopal News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिलाओं पर होने वाले अत्याचार से संबंधित है। यह घटनाएं कमला नगर और अयोध्या नगर इलाके की है। एक घटना में महिला के साथ उसके रिश्तेदार ने बलात्कार किया है। जबकि दूसरी घटना में देवर जिसने भाभी के साथ अभद्रता की थी। उसकी शिकायत करने पर पति ने महिला को पीट दिया।

प्लायवुड कंपनी में करता है नौकरी

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 12 जुलाई की शाम लगभग पांच बजे धारा 354/294/323/506/34 (छेड़छाड़, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना 11 जुलाई की शाम लगभग पांच बजे नरेला शंकरी इलाके में हुई थी। इस मामले की शिकायत शादीशुदा 26 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। जिसमें आरोपी उसका पति और देवर है। पुलिस ने बताया इस मामले में देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पति प्लायवुड कंपनी में जॉब करता है। उसकी लोकेशन पुलिस को इंदौर (Indore) मिल रही है। पति शराब पीने का आदी है। वह अक्सर ऐसा करता था। जिसको पुलिस ने समझाईश भी दी थी। जब वह नहीं सुधरा तो केस दर्ज किया गया।

रिश्तेदार ने किया बलात्कार

Bhopal News
कमला नगर थाना, जिला भोपाल— साभार चित्र

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 12 जुलाई की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत शादीशुदा महिला जिसकी उम्र 25 साल है उसने दर्ज कराई हैं। बलात्कार की यह घटना 10 जुलाई की रात लगभग आठ बजे की है। आरोपी दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पीड़िता गांधी नगर इलाके में रहती है। वह रिश्तेदार की शादी में आई हुई थी। यहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मजदूर की फांसी पर लटकी मिली लाश 

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!