Bhopal Rape News: खाना मांगने गई महिला को दुकानदार ने दबोचा

Share

Bhopal Rape News: नशे की हालत में थी महिला और बलात्कार करने वाला गिरफ्तार आरोपी

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भूख से बिलखती महिला की दुकानदार ने आबरू (Bhopal Rape News) लूट ली। आरोपी उसे बहाने से दुकान ले गया था। वहां उसके साथ मारपीट करने के बाद बलात्कार किया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके की हैं। महिला काफी गरीब है और वह खाना लेने गई थी। आरोपी उसे कंबल देने का झांसा देकर दुकान ले गया था।

मजदूरी करता है परिवार

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि 35 साल की महिला ने गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात साढे तीन बजे धारा 376\323 (बलात्कार और मारपीट) का मामला दर्ज कराया हैं। इस मामले में पुलिस ने नरेश को आरोपी बताया हैं। मामले की जांच कर रही एसआई शशि चैबे ने बताया महिला थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। उसके तीन बच्चे भी हैं। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं। हर गुरूवार जहांगीराबाद क्षेत्र में मजार में गरीबों को खाना बांटा जाता हैं। घटना वाली रात भी महिला बच्चों को खाना लेने वहां गई थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

खाने के साथ एक कंबल भी मिला

जांच अधिकारी ने बताया महिला मजार पर पहुंची तो वहां खाना तो मिला ही था। कुछ देर बाद उसे किसी भले व्यक्ति ने एक कंबल भी दान कर दिया। कंबल और खाना लेकर महिला घर लौट रही थी। तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति महिला को मिला। वह उससे बोला कि तुमको और कंबल चाहिए तो उसके साथ चले। कंबल के लालच में उस व्यक्ति ने महिला को फुटपाथ पर बनी कंबल की दुकान पर चली गई। दुकान में अंदर ले जाते ही आरोपी ने महिला को दबोच लिया। दबोचने के बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन महीने पहले राजी थी, अब जबरदस्ती

छुटकर किया पुलिस को फोन

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

जांच अधिकारी ने बताया घटना के बाद आरोपी के चंगुल से महिला किसी तरह दुकान से छूटकर निकली। निकलने के बाद महिला ने मोबाइल से 100 डायल पर फोन किया। पुलिस के पहुंचते ही आसपास के लोग जमा हो गए थे। आरोपी नरेश जोगी (Naresh Jogi) पिता नर्मदा जोगी उम्र 25 साल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बरखेड़ी जोगीपुरा इलाके में रहता है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!