Bhopal News : शादी के चार दिन बाद लापता हुई नव विवाहिता

Share

Bhopal News : कॉलोनी में ही रहने वाला युवक झांसा देकर हुआ था फरार, घटना को लेकर था तनाव, आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शादी के चार दिन बाद एक नव विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके हाथों की मेहंदी भी छूटी नहीं थी। परिजन जगह—जगह तलाशने के बाद पुलिस से मदद मांगने पहुंचे। घटना को लेकर काफी तनाव भी था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) सिटी के कोलार थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने जिस युवक पर शक जताया था उसके कब्जे से नव विवाहिता को बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने उसको घर से ले जाने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे।

अदालत में आज पेश होगा आरोपी

कोलार थाना क्षेत्र स्थित 5—6 जून की रात लगभग तीन बजे 20 वर्षीय एक युवती लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी। लापता होने की शुरुआती जांच हवलदार नवीन त्रिपाठी (HC Navin Tripathi) ने की थी। खबर है कि लापता युवती की 1 जून को ही शादी हुई थी। युवती की शादी सीहोर में हुई थी। वह शादी के बाद सीहोर (Sehore) चली गई थी। रस्म के चलते वह एक दिन बाद वापस भोपाल लौट आई थी। पुलिस ने इस मामले में रोहित जायसवाल (Rohit Jaisawal) को गिरफ्तार किया है। कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल (TI Chandrakant Patel) ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने गिरफ्तारी का स्थान और आरोपी से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। गिरफ्तारी और धरपकड़ की कार्रवाई एसआई प्रमोद गौतम (SI Pramod Gautam) की निगरानी में की गई। आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने इस मामले में 8 जून की रात लगभग नौ बजे 494/22 धारा 376/366—ए (बलात्कार और बालिग को झांसा देकर अगवा करने का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Gwalior News: हेलमेट चैकिंग के साइड इफेक्ट सामने आना हुए शुरू
Don`t copy text!