Bhopal News : बैंक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News : पीएनबी के हेड कैशियर की तीन दिन पुरानी लाश कमरे के भीतर मिली

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। पंजाब नेशनल बैंक के हेड कैशियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। लाश कमरे के भीतर पुलिस को मिली थी। घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसकी पत्नी और बच्चे एक दशक पहले उसको छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।

पिता—पुत्र के बीच रहती थी अनबन

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार शव की पहचान शिबू चेरियन पिता सी.पेति चेरियन उम्र 55 साल के रुप में हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को तब पता चली जब घर से दुर्गंध आने पर लोगों ने खबर दी। लाश नीरजा नगर स्थित सी.पेति चेरियन C.Peti Cherianके आवास की पहली मंजिल पर थी। सी.पेति चेरियन भेल से रिटायर्ड अधिकारी है। उनका बेटा शिबू चेरियन (Shibu Cherian) अयोध्या नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हेड कैशियर था। पिपलानी पुलिस मर्ग 31/174 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच एएसआई मान सिंह (ASI Maan Singh) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिबू चेरियन की पत्नी और बच्चे उसको छोड़कर चले गए। उसके बाद वह अत्यधिक शराब पीने लगा था। वहीं वह नौकरी से भी गैरहाजिर चल रहा था। उसकी पिता से भी बातचीत नहीं होती थी। दोनों एक मकान में रहते जरुर थे लेकिन एक—दूसरे की सुध नहीं लेते थे।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud Case: फरार जालसाज के खिलाफ दर्ज एक अन्य मुकदमे का हुआ खुलासा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

मारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!