Bhopal News: लॉक डाउन में कमजोरी का चला पता, ऐसे उठाया फायदा

Share

Bhopal News: पहले पति से तलाक कराया, फिर लिव इन में रखा, अब रिश्ते को नाम देने से मुकरा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी ने लॉक डाउन में पीड़िता की कमजोरी को जान लिया था। जिसका फायदा उठाकर उसने पहले उससे दोस्ती की थी। फिर वह उसका शारीरिक शोषण (Bhopal Rape News) करने लगा। इतना ही नहीं महिला को उसके पति से भी तलाक दिलाकर अलग करा दिया। अब आरोपी उन संबंधों से मुकरते हुए रिश्ते को नहीं स्वीकार रहा है। इस कारण पीड़िता जहांगीराबाद थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार (Married Woman Rape News) और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मैकेनिक का करता है काम

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने सोमवार रात लगभग आठ बजे 1055/21 धारा 376/376—2एन/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार और धमकाने) का मामला दर्ज किया हैै। इस मामले में आरोपी फतेहगढ़ निवासी मोहम्मद इकबाल (Mohd Ikbal) है। मामले की जांच एसआई रिद्धी शर्मा (SI Riddhi Sharma) कर रही है। शिकायत 25 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। शादी के बाद उसके दो बच्चे है। मार्च, 2020 में लॉक डाउन था। उस वक्त वह आर्थिक रुप से परेशान चल रही थी। तब आरोपी घरों में राशन बांटने का काम करता था। उसी दौरान पीड़िता से उसकी दोस्ती हुई ​थी। पति की यातनाओं से पीड़िता परेशान चल रही थी। यह बात उसने मोहम्मद इकबाल को बताई थी। उसने पति से तलाक लेकर उसके साथ रहने की सलाह दी थी। उसकी बातों में आकर महिला ने पति को तलाक दे दिया। उसने पीड़िता को किराए से मकान भी दिलाया। फिर जब आकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध (Bhopal Rape News) बनाता था। ऐसा उसने कई बार किया। अब इकबाल ने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बोलेरो के लिए बीबी को मायके भेजा

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!