Bhopal News: बाइक लेने आया मनचला महिला के घर में घुसा

Share

Bhopal News: शोर मचाने पर भागे मजनू को पुलिस ने दबोचा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज रातीबड़ थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी मकान मालिक का रिश्ते का भांजा है। वह बाइक देने के बहाने पीड़िता के घर में घुसा था। घर में घुसकर (Bhopal Woman Crime) आरोपी ने महिला को बिस्तर पर पटका। जब उसने शोर मचाया तो भाग निकला। इधर, जहांगीराबाद पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ (Bhopal Molestation Case) का मामला दर्ज किया है। दोनों मामलों में आरोपियों की ​पुलिस गिरफ्तारी कर चुकी है।

प्रायवेट नौकरी करता है पति

रातीबड़ थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 655/21 धारा 452/354 (घर में घुसना और छेड़छाड़) का मामला दर्ज किया है। शिकायत 30 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया पति प्रायवेट नौकरी करता है। वह पति के साथ किराए से रहती है। आरोपी मकान मालिक का भांजा है। घटना वाले दिन वह आंगन में खड़ी बाइक लेने आया था। उस समय पीड़िता घर में अकेली थी। उसे अकेला देख आरोपी घर में दाखिल हो गया। आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और बिस्तर पर पटक दिया। वह उसके साथ अश्लील हरकतें (Married Woman Crime News) करने लगा। उसने शोर मचाया तो वह भाग गया। पति के वापस आने पर पीड़िता ने उसे सारी आपबीती बताई। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।

स्कूल के काम से गई थी

इधर, जहांगीराबाद थाना पुलिस ने सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे 1056/21 धारा 354—क/354घ/506 (बुरी नीयत से हाथ पकड़ना, पीछा करना और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी विक्रम अहिरवार (Vikram Ahirwar) है। इस मामले की शिकायत 18 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी और वह एक दूसरे को जानते है। घटना वाले दिन युवती स्कूल के काम से गई थी। तब आरोपी पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। उसने सब के सामने उसका हाथ पकड़ लिया। वह उससे जबरदस्ती बात करने के लिए बोला रहा था। युवती के मना करने पर आरोपी उसे धमकाने लगा। पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। उसके बाद मामला थाने में पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:   अष्टमी पूजन के लिए गया था परिवार, चोरों ने घर कर दिया साफ

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!