Bhopal News: इंजीनियरिंग का छात्र ज्यादती के आरोपों में गिरफ्तार

Share

Bhopal News: शहर के लेमन ट्री होटल में फिर हुई बलात्कार की घटना

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लेमन ट्री होटल में ले जाकर एक युवती के साथ बलात्कार (Lemon Tree Hotel Rape News) किया गया। इसी होटल में कुछ महीने पहले एक अन्य युवती ने भी बलात्कार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपी कॉलेज के छात्र है। जहां एक—दूसरे से पहचान हुई थी।

देरी को लेकर स्थिति नहीं साफ

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 09 मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे 188/22 धारा 376/506 (बलात्कार और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। यह घटना अक्टूबर, 2021 में हुई थी। पुलिस देरी से दर्ज हुई एफआईआर की वजह अभी नहीं बता सकी है। घटना निजामुद्दीन कॉलोनी स्थित लेमन ट्री होटल में हुई थी। पीड़िता की उम्र 19 साल है जो कि इंजीनियरिंग की छात्रा है। इस मामले में आरोपी अभिषेक (Abhishek) है जो आईटीआई कॉलेज से इंजीनि​यरिंग कर रहे हैं। कॉलेज के दौरान ही दोनों की एक—दूसरे से पहचान हुई थी। पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से उसको जेल भेजने का आदेश अदालत जारी करेगी।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संपत्ति बंटवारे को लेकर जानलेवा हमला
Don`t copy text!