Bhopal News: पति से अलग होने का उठाया नाजायज फायदा

Share

Bhopal News: पीड़िता को अपनाने की आड़ में करता रहा यौन शोषण, अब शादी करने से मुकरा तो थाने पहुंची महिला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। पति से विवाद के बाद अलग रहने वाली महिला से एक आरोपी ने नजदीकियां बढ़ाई। उसने यकीन दिलाया कि वह उसको अपनाएगा और उससे शादी भी करेगा। यह बोलकर उसने कई बार उसके साथ यौन शोषण किया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह बोलकर बनाए थे कई बार संबंध

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार महिला के साथ शादी करने का झांसा देकर बलात्कार की घटना सामाने आई है। जिसकी शिकायत 34 वर्षीय महिला ने थाने में दर्ज कराई है। उसके पिता का निधन हो चुका है। इसके अलावा वह पति से अलग मंगलवारा थाना क्षेत्र में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि वह पति से अलग रहती है। जिसके बाद उसकी पहचान आरोपी सीताराम सिंह (Seetaram Singh) के साथ हुई थी। वह पति—पत्नी के बीच हुए मनमुटाव की बात को जानता था। वह दूर के रिश्ते में भी वह लगता है। इस दौरान हुई बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। मेलमुलाकात के बीच आरोपी सीताराम सिंह ने उससे शादी का वादा किया। यह बोलकर उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। अब आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया है। जिस कारण उसने पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 78/24 धारा 376/376—2—एन (बलात्कार और कई बार ज्यादती का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : बोलेरो से 20 पेटी अवैध शराब जब्त 
Don`t copy text!