Bhopal News: फेसबुक फ्रेंड ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: नसरूल्लागंज में मोबाइल शॉप चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तीन साल से कर रहा था शारीरिक शोषण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। फेसबुक फ्रेंड ने एक युवती को झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को दबोच लिया है। वह नसरूल्लागंज का रहने वाला है। उसकी वहां पर मोबाइल शॉप भी है। आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

यह बोलकर बनाता था संबंध

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 19 जनवरी की शाम लगभग सवा सात बजे 63/23 धारा 376—2—एन/506 (कई बार ज्यादती और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। शिकायत 26 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। उसके साथ पटेल नगर में ज्यादती आरोपी रणधीर यदुवंशी (Randheer Yaduvanshi) ने की थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान 2019 में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए हुई थी। आरोपी ने शादी करने का वादा किया था। यह बोलकर उसने कई बार विवाह पूर्व ही संबंध बनाए थे। अब वह रिश्तों को मानने से मुकर रहा है। शुरूआती जांच एसआई सुरेखा आरमो (SI Surekha Armo) ने की थी। खबर है कि आरेापी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी अगली कार्रवाई एसआई आरएन सिंह (SI RN Singh ) कर रहे हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Ratlam Accident : लॉरी से टकराया मिर्ची से भरा ट्रक, तीन जिंदा जले
Don`t copy text!