Bhopal News: शादीशुदा युवक ने युवती से शादी का दिया झांसा

Share

Bhopal News: पत्नी को तलाक देकर शादी करने का किया था वादा, शारीरिक संबंध बनाने के बाद मुकरा

Bhopal News
निशातपुरा थाना, भोपाल जिला— फाइल चित्र

भोपाल। सामाजिक जीवन में होने वाली अनबन का असर काफी लंबा होता है। उसका खामियाजा दूसरी पीड़ी को भी भोगना (Bhopal Girl Rape News) पड़ता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आ रहा है। यहां माता—पिता की अनबन होने के चलते रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर युवती की यह कहानी है। मामला युवती से बलात्कार (Bhopal Rape News) का है। पीड़िता मेहंदी लगाने का काम करती है।

मुंगावली में रहता है आरोपी

निशातपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर ढ़ेड बजे धारा 376/376—2एन/294/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, गाली—गलौज और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले का आरोपी इमरान हाशमी (Imran Hashmi) है। शिकायत 23 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। पीड़िता मूलत: इंदौर की रहने वाली है। उसके माता—पिता साथ नहीं रहते हैं। दोनों के बीच पारिवारिक कलह (Bhopal Woman Harassment Case) है। इस कारण उसकी मां दोनों बहनों का खर्च नहीं उठा पा रही थी। मां ने उसको तीन साल पहले भोपाल में रहने वाली उसकी मामी के यहां भेज दिया। वह मेहंदी लगाने का काम करती है। आरोपी से उसकी मुलाकात दोस्त के जन्मदिन पार्टी में हुई थी। इमरान हाशमी मुंगावली का रहने वाला है। इमरान ने उसके सामने प्यार का प्रस्ताव रखा था।

आरोपी की पत्नी से हुई झड़प

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पीड़िता ने उसके प्रस्ताव को स्वीकार लिया था। वह पहले से शादीशुदा था। यह बात पीड़िता नही जानती भी थी। आरोपी शादी का झांसा देकर पिछले आठ—नौ म​हीनों से शारीरिक संबंध (Bhopal Rape News) बना रहा था। अचानक एक दिन पीड़िता को इमरान की पत्नी का फोन आया। दोनों के बीच झड़प भी हुई थी। इमरान से दोबारा पीड़िता को अंधेरे में रखा। उसका कहना था कि वह पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा। अब इमरान ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसका बोलना है ना वह पत्नी को तलाक देगा ना उससे शादी करेगा। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Fake Caste Certificate
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक सवार मां—बेटे को मारी टक्कर
Don`t copy text!