Bhopal News: बटालियन के कांस्टेल ने टीचर से किया बलात्कार

Share

Bhopal News: सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान, 25वीं बटालियन में हैं तैनात, रिश्तों को नाम देकर किया शोषण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। टीचर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप बटालियन के कांस्टेबल पर लगा है। वह मध्यप्रदेश की 25 वीं बटालियन में तैनात है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड इलाके में हुई है। पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से हुई थी।

यह बोलकर मेलजोल से करने लगा किनारा

कोलार रोड थाना पुलिस के अनुसार 27 मार्च की शाम लगभग सवा सात बजे 226/23 धारा 376/376—2—एन (बलात्कार और कई बार बलात्कार का मामला) दर्ज किया है। यह घटना 15 फरवरी, 2021 से सितंबर, 2021 के बीच अंजाम दी गई। पीड़िता शिक्षिका है जिसकी उम्र 29 साल है। इस मामले में आरोपी नितिन नाविक (Nitin Navik) पिता स्वर्गीय भागीरथ नाविक उम्र 32 साल है। वह कजली खेड़ा इलाके में ही रहता है। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने के बाद आरोपी ने शादी करने का वादा किया था। आरोपी अक्सर टीचर को अपने घर ले जाकर उसका शोषण करता था। पुलिस के पास यह मामला तब पहुंचा जब उसने पीड़िता से मेलजोल करना बंद कर दिया। इसके बाद बातचीत में उसने शादी से भी इंकार कर दिया। मामले की जांच एसआई लक्ष्मी पटेल (SI Laxmi Patel) ने की थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP News : थाने में पति-पत्नी ने समझौता किया तो पुलिस ने बेरहमी से पीटा
Don`t copy text!