Bhopal News: बेटी सही या गलत छुपे हैं कई सस्पेंस 

Share

Bhopal News: नाबालिग अवस्था में पिता ने किया बलात्कार, यह आरोप शादी करने के बाद बेटी ने पिता पर लगाया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रिश्तों को कलंकित करने की एक घटना सामने आई है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है। प्रकरण को पहले पुलिस थाना दर्ज नहीं कर रही थी। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी। पीड़िता शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। उसने अपने पिता पर नाबालिग अवस्था के दौरान बलात्कार करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर वास्तविकता का पता लगाने का काम शुरु कर दिया है।

इस बात को लेकर संभावना जता रही है पुलिस

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में 15 फरवरी की दोपहर लगभग तीन बजे प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत 31 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह फिलहाल अयोध्या नगर में रहती है। उसका मायका अशोका गार्डन में इंडस्ट्रीयल इलाके में है। पति ड्रायवरी का काम करता है। उसने पुलिस को बताया है कि वह जब नाबालिग थी तब उसके पिता ने कई बार उसके साथ ज्यादती की थी। ऐसा उसने 2007 और 2008 में किया था। उसकी मां की 1994 में मौत हो चुकी है। जब पिता ऐसा करता था तब वह कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। थाना पुलिस ने इतनी पुरानी अवधि के प्रकरण होने का कहते हुए पहले मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अफसरों से मदद मांगी। पुलिस ने अब 71/24 धारा 376(2)एन/323/506 (कई बार ज्यादती, मारपीट और धमकाने का मुकदमा) दर्ज किया है। इधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेटी और पिता के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। जिस कारण आवेश में बेटी ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल जांच के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: दवा कारोबारी को एक लाख रुपए की चपत लगाई
Don`t copy text!