Bhopal News: जालसाजी के आरोपी की पत्नी की लूटी आबरू

Share

Bhopal News: जेल से छुड़ाने का झांसा देकर संबंध बनाए, वीडियो बनाकर कर रहा था पीड़िता को ब्लैकमेल

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। जालसाजी के मामले में बंद एक आरोपी की पत्नी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) के कोलार थाना क्षेत्र में हुई है। आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करता है। उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि संबंध बनाते वक्त आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। जिसको वायरल करने की धमकी देकर वह उसको ब्लैकमेल कर रहा था।

ऐसे आया था संपर्क में

कोलार थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता 32 साल की है। उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी के शाहपुरा, क्राइम ब्रांच और हबीबगंज थाने में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। दर्ज चारों मामलों में वह अभी भी जेल में हैं। पति जेल जाने के बाद पत्नी को उसकी जमानत कराने पैसों की जरूरत थी। इसी दौरान एक इवेंट में उसकी पहचान अभिषेक दुबे (Abhishek Dubey) से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी तो अभिषेक दुबे ने अपने रसूख के जरिए उसको छुड़ाने का झांसा दिया। जमानत के लिए जो पैसे लगेंगे, वह भी वह दे देगा। इसके बाद महिला को अभिषेक पर भरोसा हो गया। वह अपना मकान बेचना चाहती थी। इसी सिलसिले में वह जनवरी में पीड़िता के घर पहुंचा।

अदालत में पेश करेगी पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

उस समय महिला घर में अकेली थी, सूनेपन का फायदा उठाते हुए अभिषेक ने महिला से ज्यादती की। उसने महिला के अश्लील फोटो भी खींच लिए थे। बाद में फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। दो दिन पहले उसने महिला के साथ मारपीट भी की। परेशान होकर महिला ने पुलिस ने त्रिलंगा निवासी अभिषेक दुबे को गिरफ्तार कर लिया। वह मूलत: ग्वालियर का रहने वाला है। कोलार पुलिस ने उसके खिलाफ 6 मई की शाम लगभग छह बजे 396/22 धारा 376/376(2)एन/294/323/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसको शनिवार दोपहर अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस मामले की शुरुआती जांच एसआई प्रेक्षा मौर्य (SI Preksha Mourya) ने की थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: शादी का झांसा देकर विधवा से ज्यादती

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!