Bhopal Rape News: बिन ब्याही मां थाने पहुंची

Share

Bhopal Rape News: 13 साल से कर रहा था पीड़िता का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) में महिला से बलात्कार का मामला सामने आया हैं। घटना कोहेफिजा इलाके की बताई जा रही है। आरोपी महिला को शादी का आश्वासन देकर (Bhopal Blatkar News) उसके साथ पिछले 13 साल से शारीरिक शोषण (MP Rape News) कर रहा था। आरोपी से महिला को आठ साल का बच्चा भी है। परिजनों ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इंकार (Madhya Pradesh Woman Crime News) कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया है।

पार्लर में नौकरी करती है

कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय महिला ने बुधवार रात आठ बजे बलात्कार का मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने इस मामले में धारा 367 (2एन) (बार—बार बलात्कार, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने प्रयाग तिवारी (Prayag Tiwari) को आरोपी बताया हैं। आरोपी थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं। वह सोलर कंपनी में प्लेट लगाने का काम करता हैं। मामले की जांच की जा रही है। एसआई रिचा त्रिपाठी (SI Richa Tripathi) ने बताया कि पीड़िता भी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह पार्लर में काम करती हैं। दोनों की दोस्ती 13 साल पहले हुई थी। दोनों की दोस्ती नजदीकियों में बदल गई थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

परिजनों ने किया रिश्ते को मंजूर

जांच अधिकारी ने बताया प्रयाग तिवारी ने युवती के परिजनों से शादी की बात की थी। युवती के परिजनों ने शादी की मंजूरी दी थी। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। दोनों का एक आठ साल का बेटा भी है। युवती और परिजन जब भी आरोपी से शादी की बात करते वह बहाने से काट देता था। तंग आकर पीड़िता ने आरोपी को थाने में शिकायत करने की बोला। यह बोलने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इधर, आरोपी से तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रयाग तिवारी को दबोच कर न्यायालय पेश कर दिया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कैंसर की बीमारी सोचकर फांसी लगाई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!