Bhopal Rape News: अधेड़ महिला को अपने से आधी उम्र के लड़के से हुआ प्यार

Share

Bhopal Rape News: घर में बनाने जाती थी खाना, झांसा देकर करता रहा बलात्कार

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तलैया इलाके में एक अधेड़ महिला (Bhopal Rape News) से बलात्कार का मामला सामने आया हैं। आरोपी मां की उम्र की महिला से प्यार कर बैठा। पीड़िता को शादी का झांसा देकर वह उसके साथ पिछले दो साल से ज्यादती (Madhya Pradesh Rape News) कर रहा था। इधर, शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने पीड़िता से दूरियां बनाना शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार (Bhopal Crime Against Woman) और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

दवा कंपनी में एमआर

तलैया थाना पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय महिला ने बुधवार शाम छह बजे बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराई हैं। पुलिस ने धारा 376 (2एन) (बार—बार बलात्कार) का मामला दर्ज कर लिया हैं। इस मामले में पुलिस ने आरिफ खां (Arif Kha) उम्र 24 साल को आरोपी बनाया हैं। जिसको पुलिस गिरफ्तारी कर चुकी हैं। आरिफ खां मूलत: शाजापुर का रहने वाला हैं। वह लिवोन दवा कंपनी में एमआर हैं। कंपनी की हेड आफिस मुंबई में वह काम करता हैं। आरिफ मालीपुरा चिरायु अस्पताल के पास किराए के मकान में रहता हैं। जांच अधिकारी एएसआई शोभाराम (ASI Shobha Ram) ने बताया पीड़िता थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। उसके पति की पूर्व में मौत हो चुकी हैं। उसके दो बच्चे हैं। वह घरों में खाना बनाने और साफ—सफाई का काम करती हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बस ड्रायवर को पेट में चाकू मारा

आरोपी के घर में करती थी काम

जांच अधिकारी ने बताया पीड़िता को आरोपी आरिफ (Arif Rape By Woman) ने उसके घर काम—काज करने के लिए लगाया था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। आरिफ ने शादी करने के झांसे में लेकर उसके साथ लगातार दो साल से ज्यादती कर रहा था। जब पीड़िता ने शादी करने का दवाब बनाया तो आरोपी बात को टालता रहा। तभी अचानक आरोपी ने उस घर को खाली कर दूसरे मकान में शिफ्ट हो गया। इसके बाद भी आरोपी पीड़िता के संपर्क में था। अचानक कुछ दिन पहले आरोपी ने उस मकान को भी रातों—रात खाली कर दिया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी आरिफ खां को इमामी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!