Bhopal Sport News: खेलो इंडिया के लिए समर्थन

Share

Bhopal Sport News: खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संविदा कर्मचारियों ने निकाली वाहन रैली

Bhopal Sport News
खेलो इंडिया के समर्थन में रैली निकालते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संविदा कर्मचारी।

भोपाल। मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया का आगाज सोमवार से होने जा रहा है। इसके समर्थन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है। टीटी नगर स्टेडियम (Bhopal Sport News) में विशाल मंच बनाया गया है। इसी आयोजन के समर्थन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग (Sports And Youth Welfare Department) के संविदा कर्मचारियों ने समर्थन में वाहन रैली निकाली।

इन स्थानों से निकली वाहन रैली

यह जानकारी देते हुए संविदा कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष योगेश ढ़ोके (Yogesh Dhoke) ने बताया कि खेलो इंडिया (Kheil India) आयोजन का गौरव प्रदेश को मिलना खिलाड़ियों के लिए अवसर है। उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संघ ने वाहन रैली निकालने का निर्णय लिया। यह रैली 28 जनवरी की दोपहर बारह बजे शुरू हुई। रैली को केके उपाध्याय (KK Upadhyay) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली कैलाश नाथ काटजू (kailash Nath Katju) से दाहिने मुड़कर रोशनपुरा, वहां से माता मंदिर, मैनिट चौराहा होते हुए नेहरू नगर चौराहे पर पहुंची। यहां से बाइक रैली पीएंडटी चौराहा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक होते हुए वापस स्टेडियम पर आई। रैली में खेलो इंडिया के आईकॉन काफी आकर्षण का केंद्र था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Sport  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot Case: राजधानी में बेखौफ लुटेरे, एक सप्ताह में चौथी वारदात
Don`t copy text!