Bhopal News: राजश्री गुटखा फैक्ट्री का कर्मचारी दूसरे कारखाने में घुसा

Share

Bhopal News: थाने में जिद पर अड़े फैक्ट्री मालिक के कारण यह दर्ज हुआ मुकदमा

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना—फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की  राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) राजश्री गुटखा कारखाने से जुड़ी है। यहां का एक कर्मचारी दूसरी फैक्ट्री में घुस गया। वह नशे की हालत में था। जिस फैक्ट्री में वह घुसा उसके मालिक (Bhopal Crime News) ने उसको पकड़कर पुलिस को सौंपा। यहां थाने में प्रकरण दर्ज कराने को लेकर काफी विवाद (Bhopal Beaten News) भी हुआ। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

राजश्री गुटखा वालों ने भगाया

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 11—12 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग तीन बजे धारा 448 (गृह अतिचार) का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत सईद अहमद पिता मुख्तयार अहमद उम्र 52 साल ने दर्ज कराई है। वे पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित निजामुद्दीन कॉलोनी में रहता है। उनकी इंडस्ट्रीयल एरिया में अंजता इलेक्ट्रिक नाम से कारखाना है। इसी कारखाने में सूरज परिहार (Suraj Parihar) पिता राजेश परिहार उम्र 25 साल घुस गया था। वह सुभाष कॉलोनी में रहता है। वह राजश्री गुटखा फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह अपने समय में कारखाना नहीं पहुंच सका था। इसलिए उसको राजश्री गुटखा कारखाने में प्रवेश नहीं मिला। इस बात से नाराज होकर वह नशा करने चला गया। इसके बाद वह राजश्री गुटखा फैक्ट्री के कर्मचारी जिसने भगाया उसको सबक सिखाने के लिए वापस आया। लेकिन, वह सईद अहमद की फैक्ट्री में घुस गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटी से मिलने आया लड़का तो मां ने भागते देख लिया
Don`t copy text!