Bhopal Rape: रेलवे की महिला कर्मचारी से शादी का झांसा देकर बलात्कार

Share

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बलात्कार के दो मामले, दोनों मामलों के आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में

Bhopal Rape
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime) में बलात्कार (Bhopal Rape Case) के दो मामले दर्ज किए गए है। पहला मामला बागसेवानिया थाने में दर्ज हुआ है। इसमें पीड़ित महिला जो रेलवे कर्मचारी (Railway Employee Rape Case) है। वहीं तलैया थाना क्षेत्र में महिला के पति का ऑटो चलाने वाले ड्राइवर ने बलात्कार किया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक बागसेवानिया थाना (Bagsevniya Police Station) क्षेत्र रेल्वे कॉलोनी निवासी पीड़ित 32 वर्षीय महिला ने थाने में पहुंचकर शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक साल से रेल्वे में नौकरी कर रही है। वह यहां उसके भाई—भाभी के साथ रहती है। उसके साथ आरोपी हरी किशन (Hari Kishan) भी रेल्वे में कार्यरत है। इस दौरान उसकी पहचान एक साल पहले वहां कार्य करने वाले युवक के साथ हुई थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। युवक उसे मन ही मन पसंद करने लगा था। जिसके बाद उसने प्यार का इज़हार किया था। आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा देकर पहली बार अक्टूबर, 2017 में बागसेवनिया के रूम पर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद आरोपी एक साल तक अलग—अलग जगहों पर उसे ले जाकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने उससे शादी करने का दबाव बनाया तो वह बहाने बनाकर शादी करने के इंकार करता रहा। आरोपी की इस हरकत से महिला ने तंग आकर उसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी घटना तलैया थाना (Talliya Police Station) क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय शादीशुदा  साल की महिला के साथ हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी मोहम्मद इरफान (Mohmmed Irfan) है। वह उसके पति का ऑटो किराए से चलाता है। जिस वजह से आरोपी का महिला के घर आना जाना लगा रहता था। उससे घर का कोई भी सामान लाने के लिए उसके पति ऑटो से बाजार तक भेजते थे। घटना एक सप्ताह पहले उस वक्त हुई जब किसी जरूरी काम से उसे बाजार जाना था। महिला ने मोहम्मद इरफान को वहां ले जाने के लिए बोला था। आरोपी उसे ऑटो में बैठाकर ले गया था। आरोपी ने बीच रास्ते में सिंधी कॉलोनी उसके दोस्त अनवर भाई के यहां ले गया। आरोपी ने पीड़िता के घर के अंदर जाते ही दरवाजा बंद कर दिया था। जिसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती बलात्कार को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला से इस बारे में किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला वहां से आरोपी की बात मानकर निकल आई थी। लेकिन, घर आते ही सारी घटना महिला ने पति को बताई थी। जिसके बाद पीड़िता और उसके पति ने थाने पहुंचकर आरोपी मोहम्मद इरफान के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape: दलित समेत दो महिलाओं के साथ बलात्कार

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!