Bhopal Dowry Case: Vodafone Manager बताकर बेरोजगार से करा दी शादी

Share

दहेज में मांगे 3 लाख, पति, सास—ससूर सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Madhya Mradesh Dowry Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। रिश्ते बनाने के लिए एक दहेजलोभी परिवार ने लड़की के परिवार से झूठ बोला। मामला मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime) की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry Case) के मिसरोद थाना (Misrod Police Station) क्षेत्र का है। लड़के के परिवार ने उसको वोडाफोन कंपनी का मैंनेजर (Vodafone Manager) बताया था। महिला शादी होने के बाद ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति बेरोजगार है। फिर भी वह रिश्तों को मानने के लिए तैयार हो गई। लेकिन, बाद में पति, सास—ससुर उसको दहेज के लिए मारने—पीटने लगे। नतीजतन, वह बुधवार को मिसरोद थाने पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी पति सास—ससुर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि भोपाल (Bhopal Dowry Case) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र के इन्डस टाउन में रहने वाली पीड़ित महिला थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले इन्डस टाउन (Indus Town) में रहने वाले एनके शर्मा  (NK Sharma)के साथ हुई थी। शादी के समय ससुराल वालों ने उसके पति को वोडाफोन कंपनी में मैंनेजर की पोस्ट बताकर की थी। पति की अच्छी पोस्ट का सुनकर लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए थे। ससुराल वालों ने शादी में जो भी मांग की थी वह पूरी कर दी गई थी। घर के पूरे सामन के साथ 1 लाख रूपय भी दिए गए थे।

जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति सारा दिन घर पर ही रहता है। उसने मालूम करने का प्रयास किया तो काफी समय तक उसको बेवकूफ बनाया जाता रहा। महिला को इन सब बातों पर शक यकीन में तब बदला जब पति के दोस्तों और रिश्तेदारों से सच्चाई मालूम हुई। महिला के सामने उसके पति का सच आते ही उसने इस बात का विरोध किया था। इसके बाद ससुराल वालों ने महिला से उसके मायके से 3 लाख रुपए की मांग करने लगे। मना करने पर महिला के साथ ससुराल वालों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद महिला और उसके परिजनों ने मिसरोद थाने में उसके पति एनके शर्मा, ससुर अनंत शर्मा (Anant Sharma), सास साधना शर्मा (Sadhna Sharma), ननद समीक्षा दुबे (Samiksha Dubey) और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी अभी होना शेष है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : दोने—पत्तल मशीन के लिए पत्नी से रकम लाने बोला

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!