MP Congress News : राजधानी में आठ उम्मीदवारों को कांग्रेस ने बदला

Share

MP Congress News : आज तय हो जाएंगे सभी दलों के वास्तविक उम्मीदवारों के नाम, बी फॉर्म जमा करने से साफ होगी परिस्थितियां

MP Congress News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रदेश के 16 नगर निगमों में चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा—कांग्रेस में टिकट पाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच घमासान जारी है। इसी घमासान (MP Congress News) में कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में 11 वार्ड के अपने पूर्व में तय प्रत्याशियों को बदल दिया है। इसमें सर्वाधिक आठ प्रत्याशी भोपाल से हैं। नामों की संशोधित सूची मंगलवार को संगठन प्रभारी और उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर (Chandra Prabhash Shekhar) ने जारी की है।

पूर्व पार्षद को फिर मिला मौका

सूची के अनुसार भोपाल के वार्ड 29 से पूर्व में प्रत्याशी संतोष कंसाना (Santosh Kansana) के स्थान पर अब उनके बेटे देवांशू कंसाना (Devanshu Kansana) को उतारा गया है। संतोष कंसाना के जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद था। इसी तरह वार्ड 40 से आबिद मुबारक की जगह अनस उर्र रहमान (Anas@Rehman) को प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व पार्षद मोहम्मद सगीर (Mohammed  Sagir) को वापस वार्ड 41 का प्रत्याशी बनाया गया। इससे पहले उनकी जगह मोहम्मद फहीम (Mohammed Fahim) को टिकट दिया गया था। कांग्रेस ने वार्ड 56 से राजेश कुमार शुक्ला (Rajesh Kumar Shukla) को उम्मीदवार बनाया। यहां से पहले संगठन ने राहुल दहिया (Rahul Dahiya) को मौका दिया था। वार्ड 61 से उमा द्विेदी (Uma Diwedi) को कांग्रेस ने टिकट दिया। यहां से पहले सावित्री तिवारी (Savitri Tiwari) को प्रत्याशी बनाया गया था।

तीन अन्य जिलों में भी चेहरे बदले

MP Congress News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

इसी तरह कांग्रेस संगठन ने वार्ड 64 से प्रत्याशी बदलते हुए निलू विपिन चौकसे (Vipin Chauksey) को उम्मीदवार बनाया। इस वार्ड (MP Congress News) से पहले कांग्रेस ने शीला ललित सेन (Sheela Lalit Sen) को टिकट दिया था। भोपाल के वार्ड 74 अैर 80 से कांग्रेस ने सिंगार बाई लोधी और श्वेता सुखलाल ठाकुर को मौका दिया। यहां से पहले कोमल सोनू लोधी और अन्नू बिट्टे शर्मा को टिकट मिला था। इधर, कांग्रेस पार्टी ने देवास के वार्ड 21 से सुनीता ओमप्रकाश राठौर (Sunita Omprakash Rathore) को प्रत्याशी बनाया। यहां पहले दीपा गौरव यादव (Deepa Gaurav Yadav) को टिकट मिला था। इसी तरह कटनी केे वार्ड 11 से भरत विश्वकर्मा (Bharat Vishwakarma) को टिकट दिया गया। पार्टी संगठन ने पहले यहां राजेंद्र कुशवाह (Rajendra Kushwaha) को मैदान पर उतारा था। जबलपुर के वार्ड 78 में राजकुमार झारिया (Rajkumar Jhariya) का नाम बदल दिया गया। अब उनकी जगह पार्टी ने राजेंद्र प्रसाद राजेश चौधरी (Rajendra Prasad Rajesh Chaudhry)को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Congress News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!