Khargone News: खरगोन जिले की बडवाह उप जेल से भागा बंदी

Share

Khargone News: अवैध शराब के परिवहन मामले में डेढ़ महीने पहले किया गया था गिरफ्तार, जेल में चल रही पु​ताई के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे सामान का किया भागने के लिए प्रयोग

Khargone News
खरगोन जिले के बडवाह उप जेल से फरार संजय। इसी तस्वीर को वायरल करके पुलिस उसको जिले में तलाश रही हैं।

भोपाल/खरगोन। खरगोन जिले की बडवाह उप जेल से  एक विचाराधीन बंदी मौका पाकर भाग गया। उसने भागने के लिए पुताई के लिए जेल परिसर में लाई गई लोहे की सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था। इस पूरे घटनाक्रम में भोपाल (Khargone News) स्थि​त जेल मुख्यालय ने भी संज्ञान लिया है। मुख्यालय की तरफ से लापरवाही को लेकर उप जेल के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है। वहीं भागे बंदी के बारे में जिला पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।

जेल अधीक्षक से जेल मुख्यालय ने मांगी सफाई

जेल मुख्यालय सूत्रों के अनुसार फरार बंदी संजू उर्फ संजय पिता गोविंद उम्र 27 साल है। वह खरगोन के बड़वाह तहसील में स्थित खेड़ी टांडा गांव का रहने वाला है। संजय (Sanjay) को 14 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद 15 अक्टूबर को अदालत ने जेल दाखिल करने के आदेश दिए थे। संजय के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई थी। आरोपी गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे से साढ़े दस बजे के बीच फरार हुआ है। जेल मुख्यालय ने जेल अधीक्षक युवराज सिंह मुवेल (Yuvraj Singh Muvel) से स्पष्टीकरण मांग लिया है। यह सफाई डीआईजी जेल एमआर पटेल (DIG MR Patel) ने मांगी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के अधिकारी भी उप जेल पहुंचे थे। आरोपी पुताई के काम के लिए जेल के भीतर लाई गई सीढ़ियों की मदद से भागा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Khargone News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot Case: टीचर का पर्स लुटेरे ने झपटा
Don`t copy text!