Bhopal News: गर्भवती महिला को उसके पति ने पीटा

Share

Bhopal News: दूसरी लड़की से रखता हैं संबंध, पति से अलग रहने वाली पत्नी अचानक एक घर पहुंची तो आग—बबूला हो गया आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहेत्तर संबंध को लेकर चल रहे घरेलू कलह का एक मामला थाने पहुंचा। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके की है। यहां गर्भवती पत्नी जो पति से अलग रहने को मजबूर है वह एक मकान में पहुंची थी। यहां उसका पति उसे मिला जिसने उसको बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से पीड़िता का मेडिकल भी कराया है। जिसमें आने वाली रिपोर्ट के बाद धारा बढ़ भी सकती है।

गर्भवती पत्नी की पेट में लात मारी

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। वह हनुमानगंज इलाके में रहती है। वह दस नंबर मार्केट (10 Number Market)  स्थित एक दुकान में जॉब करती है। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ 186/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। मारपीट की घटना 16 अप्रैल की रात 10 बजे हुई थी। पीड़िता की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। पीड़िता ने बताया कि पति के किसी लड़की से काफी मेलजोल है। जिसका वह विरोध करने पर वह धमकाता था। इन्हीं पारिवारिक कलह के चलते वह एक महीने से अलग रहने को मजबूर थी। उसको तीन महीने का गर्भ भी है। पीड़िता गोमती कॉलोनी (Gomti Colony) पहुंची थी। यहां उसका पति रहता है। उसने काफी देर बाद दरवाजा खोला। उसने पत्नी के पेट में लात मार दी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: किराना कारोबारी ने पड़ोसी को तलवार मारी
Don`t copy text!