MP Political News: शिवराज की रीवा को लेकर क्यों है परेशानी

Share

MP Political News: कर्ज के बोझ तले एमपी के नागरिकों पर एक ओर जिला बनाकर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, घोषणा के पीछे विधानसभा चुनाव है वजह, इन बड़े चेहरों की साख लगी है दांव पर

MP Political News
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। भाजपा उन सीटों पर ज्यादा फोकस कर रही हैं जहां वह कुछ मतों से जीती थी। इसमें रीवा (MP Political News) जिला प्रमुख है जिसमें आठ विधानसभा आती है। पिछले चुनाव में भाजपा सभी सीट जीत तो गई थी लेकिन, मतदान का प्रतिशत उसके अनुकूल नहीं गया था। रीवा का किला बना रहे इस​के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ताबड़तोड़ यात्राएं भी कर रहे हैं। इसी कारण उन्होंने इसी महीने रीवा जिले के ही कुछ हिस्सों को काटकर मऊगंज जिला बनाने की घोषणा की है। यह सभी जानते हैं कि सरकार इस वक्त भारी कर्ज लेकर प्रदेश की माली हालत को संभाले हुए हैं। ऐसे में मऊगंज को जिला बनाना उनके लिए कितना जरूरी था यह बात आपको पूरे विश्लेषण से पता चल जाएगी। मुख्यमंत्री की यह सक्रियता यूं ही नहीं हैं।

यह है घोषणाओं का पूरा गणित

भाजपा के लिए चिंता की लकीरें साफ हैं। रीवा में हुए चुनाव में महिला मतदाताओं का बहुत ज्यादा असर 2018 में देखने को मिला था। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Minister Jyotiraditya Sindhiya) के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फरवरी, 2023 में भी रीवा पहुंचे थे। तब उन्होंने विंध्य एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान किया था। यह भोपाल से दमोह, कटनी, सीधी और रीवा को जोड़ने का काम करेगा। यह घोषणा उन्होंने रीवा के एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम में की थी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि इस एक्सप्रेस वे के आस—पास इंडस्ट्रीयल क्लस्टर बनाकर रोजगार पैदा करने का भी काम किया जाएगा। यहां रीवा में ही उन्होंने लाड़ली बहना योजना को शुरू करने का ऐलान किया था। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पंजाब और हरियाणा को किसानी में पीछे छोड़ने की बात बोली थी।  आपको बता दें कि 2018 में रीवा जिले की सभी आठ विधानसभाओं में भाजपा ने चुनाव जीतकर परचम फहराया था। हालांकि एंटी इंकमबेंसी का असर मतदान के प्रति​शत में दिखाई दिया था।

रीवा बोले तो स्पीकर की कुर्सी का दावेदार

MP Political News
दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद

रीवा जिले की आठ विधानसभाओं में 2018 के चुनाव में करीब 16 लाख 35 हजार से अधिक मतदाता थे। यह इस साल होने वाले चुनावों (MP Political News) में करीब 19 लाख तक पहुंचेंगे। दो लाख मतदाता युवा होंगे जो नौकरी को लेकर चिंतित है। रीवा में जातिगत समीकरण बहुत ज्यादा प्रभाव डालते हैं। दो दशक पूर्व यह कांग्रेस का किला हुआ करता था। यहां से सक्रिय नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह और श्रीनिवास तिवारी थे। इन्हीं दो नेताओं के जाने के बाद बिखरे कार्यकर्ताओं को भाजपा ने पकड़कर अपनी नींव मजबूत कर ली। इसी कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह (Ex CM Arjun Singh)  की प्रतिमा का अनावरण भी किया। क्योंकि विंध्य के नेताओं ने चेतावनी दे दी थी कि प्रतिमा का अनावरण नहीं हुआ तो वे भोपाल आकर कर देंगे। रीवा की एंटी इंकमबेंसी रोकने के लिए गिरीश गौतम को विधानसभा में स्पीकर की कुर्सी दी गई है। इससे पहले रीवा जिले से ही श्रीनिवास तिवारी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कुर्सी दी थी।

यह भी पढ़ें:   MP Cheating Case: दस्तावेज चोरी करके लिया पर्सनल लोन

यह पड़ सकता है भविष्य में असर

कौल महाकुंभ कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे के बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। यह घटना 24 फरवरी को हुई थी। इससे पहले 15 फरवरी को भी सीएम शिवराज सिंह चौहान रीवा में थे। इसके पूर्व अप्रैल, 2022 में सीएम के आदेश पर विजय पटेल (Vijay Patel) के पिता के घर को बुलडोजर से गिराया गया था। विजय पटेल ने महंत के नाबालिग पुत्र के साथ दुष्कर्म किया था। कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते विपक्ष में नेता की भूमिका अदा करते हुए भी शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में ही किसानों के बिल को लेकर आंदोलन किया था। खबर है कि मंत्रीमंडल विस्तार में भी रीवा जिले से किसी को मंत्री बनाया जा सकता है। अब आप समझ ही गए होंगे कि मैदानी रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कब—कब कितना सक्रिय हुए हैं। दरअसल, विंध्य का वोट छिटका तो भाजपा को एक दर्जन सीट का नुकसान हो सकता है। जिसका सीधा असर लोकसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेल बंदी समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!