Bhopal Crime News: सिपाही पर हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Share

Bhopal Crime News: ड्यूटी निपटाने के बाद घर लौट रहा था, मोबाइल पर मांगी थी लोकेशन

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। थाने में तैनात सिपाही पर हमला कर दिया गया। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। हमले के पीछे कारणों पर रहस्य बरकरार है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जख्मी सिपाही का निजी अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है।

फोन पर मांगी थी लोकेशन

जख्मी सिपाही देवेन्द्र परमार (Devendra Permar) सुखी सेवनिया थाने में तैनात है। वह गौतम नगर इलाके में रहता है। शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म करके वह अपने घर जा रहा था। तभी विधाता अस्पताल (Vidhata Hospital) के सामने उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने उसकी लोकेशन मांगी। फिर उसके पास वह व्यक्ति अपने साथियों के साथ आया। हमलावरों की संख्या चार थी। इसमें एक व्यक्ति की पहचान हुई है जो पवन मीणा (Pavan Meena) बताया जा रहा है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाना और हमले का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पवन मीणा फरार है जिसकी गिरफ्तारी के बाद हमले (Bhopal Cop Attack Case) का खुलासा हो सकेगा। जख्मी सिपाही देवेन्द्र परमार फिलहाल लीलावती अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें: राजधानी में यह हाल है और सीएम कह रहे हैं माफिया को दफना दूंगा

किशोर ने फांसी लगाई

इधर, गोविंदपुरा स्थित अन्ना नगर इलाके में 14 वर्षीय करण कुशवाहा की फंदे पर लाश मिली है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि करण कुशवाहा पढ़ाई को लेकर तनाव में चल रहा था। करण के माता—पिता माली का काम करते हैं। घटना के वक्त माता—पिता ड्यूटी पर थे। घटना की खबर अर्जुन कुशवाहा ने दी थी जो करण का भाई भी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: मॉल में काम करते थे, 6 साल तक बनाए संबंध

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!