मध्यप्रदेश : 17 किलो नकली सोने के साथ धराया गैंग, ऐसे करता था ठगी

Share

10 किलो नकली सोने की गिन्नी और 7 किलो बिस्किट बरामद

Betul
मामले का खुलासा करती पुलिस

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल (Betul) में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिला पुलिस ने असली सोना दिखाकर नकली सोना खपाने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 17 किलो नकली सोना बरामद किया गया है। इसमें 10 किलो नकली सोने की गिन्नियां और 7 किलो बिस्किट मिले है। ये सामग्री दिखने में बिल्कुल असली सोने की तरह ही है। जौहरी भी जांच के बाद ही साबित कर पाए कि ये नकली सोना है।

5 लाख में बेचा था 1 किलो ‘सोना’

बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के खिलाफ छिंदवाड़ा निवासी अभिषेक पारधे नाम के युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने साईखेड़ा पुलिस को बताया था कि गिरोह ने 5 लाख रुपए में उसे 1 किलो सोना दिया था। लेकिन जब उसने जांच कराई तो सोना नकली निकला। अभिषेक की शिकायत पर बैतूल एसडीओपी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। छापामार कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अभी गिरोह का मुख्य सरगना फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

गिरोह में ज्वेलर भी था शामिल

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वो एक ज्वेलर्स की मदद से ये गोरखधंधा चला रहा थे। निशानदेही पर पुलिस ने मुलताई से सचिन सोनी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। सचिन ही इस गिरोह को पीतल की शीट्स और औजार उपलब्ध कराता था। जिसकी मदद से नकली सोना बनाया जाता था।

यह भी पढ़ें:   रेलवे स्टेशन पर कॉलेज छात्रा ने खाया जहर, बैग में मिला सुसाइड नोट

गड़ा धन बताते थे

गिरोह के सदस्य बड़े ही शातिर तरीके से नकली सोना खपाते थे। भोले-भाले लोगों को वो बताते थे कि उन्हें गड़ा धन मिला है। खुदाई में सोने के बिस्किट और गिन्नियां मिली है। झांसे में लेने के लिए पहले एक असली सोने की गिन्नी दी जाती थी। लेने वाला उस गिन्नी की जांच कराने के बाद गिरोह पर भरोसा कर लेता था। बड़ा सौदा पक्का हो जाने के बाद सुनसान जगह पर बुलाकर नकली सोने की खेप पकड़ा देते थे।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने फिलहाल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें सिलाजीत पारधी, हरियल पारधी, दिवाकर पारधी, मनसिंह पारधी और मुलताई का रहने वाला सचिन सोनी शामिल है। इस गोरखधंधे में गिरोह के अन्य सदस्यों के शामिल होने का भी अंदेशा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। जिसके बाद और भी गिरफ्तारियां हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत, प्रायवेट पार्ट में रॉड डाली

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!