Bhopal News: बिन फेरे दूल्हे ने मनाई सुहागरात 

Share

Bhopal News: लव मैरिज के लिए दो परिवार था तैयार, लेकिन लड़के ने चोरी छुपे कर लिया दूसरी लड़की के साथ विवाह

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। लव मैरिज की बात बोलकर एक युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। हैरानी वाली बात यह है कि लड़के और लड़की के परिजन रिश्तों के लिए तैयार थे। शादी की तारीख को लेकर परिवार मुहूर्त भी निकालने राजी था। इसी दौरान आरोपी ने कई बार युवती के साथ सुहागरात मना ली। अब यह मामला पुलिस थाने तब पहुंचा जब लड़के की शादी की बात सामने आई।

यह बोलकर पीड़िता के घर में बनाए संबंध

अशोका गार्डन थाना प्रभारी उमेश चौहान (TI Umesh Chauhan) के मुताबिक इस घटना की शुरूआत 14 फरवरी, 2022 से हुई थी। इस मामले का आरोपी सौरभ विश्वकर्मा (Saurabh Vishwakarma) है जो कि बाडी बरेली का रहने वाला है। वह प्रायवेट जॉब करने भोपाल आया था। इसी दौरान उसकी पहचान 22 वर्षीय पीड़िता से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम हो गया। इसके बाद वे चोरी—छुपे मुलाकात करने लगे। यह खबर पीड़िता के परिजनों को लगी तो वे सौरभ विश्वकर्मा के साथ शादी कराने के लिए तैयार हो गए। आरोपी ने भी अपने परिजनों को शादी के लिए मना लिया था। दोनों परिवार शादी करने जा रहे थे। यह बात सभी को पता भी थी। इसी दौरान आरोपी सौरभ विश्वकर्मा ने पीड़िता के घर में कई बार यह बोलकर शारीरिक संबंध बनाए कि वह अब उसको अपनाने जा रहा है। इसी गलतफहमी के बीच युवती का भ्रम तब टूटा जब उसके ब्यॉयफ्रेंड की शादी की जानकारी उसे मिली। यह बात उसने मां को बताई जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में 4 अप्रैल अपरान्ह सवा चार बजे 138/23 धारा 376—2—एन (कई बार ज्यादती का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। आरोपी सौरभ विश्वकर्मा की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रकरण की जांच और एफआईआर एसआई योगिता जैन (SI Yogita Jain) ने की थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Pyare Miyan Case : श्रीनगर से भोपाल पहुंची पुलिस
Don`t copy text!