Bhopal News: तेरहवीं संस्कार के बाद पुलिस ने दर्ज किया चालक के खिलाफ प्रकरण, अभी भी वाहन पुलिस के लिए पहेली बना

भोपाल। पैदल उड़ाकर फरार हुए वाहन का अभी भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। दुर्घटना को दो सप्ताह बीत गए हैं। इसके बावजूद पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग नहीं जुटा सकी।
सड़क पर पैदल जाते वक्त रात को मारी थी टक्कर
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार देवानंद गौड (Devanand Gaud) पिता स्वर्गीय शोभाराम गौंड उम्र 55 साल की मौत हो गई थी। वह गांधी नगर स्थित गौंड बस्ती में रहता था। देवानंद गौंड 16 अप्रैल की रात आठ बजे पैदल जा रहा था। तभी सीएनजी पेट्रोल पंप (CNG Petrol Pump) के सामने उसे टक्कर मार दी थी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 24/25 दर्ज करके मामले की जांच कर रही थी। इस जांच के बाद पुलिस ने 29 अप्रैल को प्रकरण 113/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन चालक का सुराग नहीं मिला है। मामले की जांच हवलदार नीरज नरोलिया (HC Neeraj Narolia) ने की है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।