Bhopal Crime : बुधवारा में गोली चली, भीड़ सड़क पर उतरी, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Share
Bhopal Crime
गोली की आवाज सुनकर पहुंचे तलैया इलाके रहवासी

कारोबारी रंजिश को लेकर चल रहा था पहले से विवाद, दो संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, दुर्घटना के बाद हुए विवाद के चलते घर में घुसकर हमला

भोपाल। शहर के तलैया थाना क्षेत्र के (Bhopal Crime)  बुधवारा इलाके में दिनदहाड़े हवाई फायर करने से दहशत फैल गई। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, हवाई फायर और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें से तीन आरोपियों के नाम पुलिस को पता चल गए हैं। पुलिस ने मामले में दो संदेहियों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार शरीफ मछली के मकान में मुन्नवर नाम का एक व्यक्ति रहता है। शरीफ मछली और अनवर मछली के बीच कारोबारी रंजिश है। अनवर का मछली का बेटा फैजान गुरुवार दोपहर बुधवारा इलाके से गुजर रहा था। तभी उसका वाहन मुन्नवर से टकरा गया। दोनों के बीच तू—तू, मैं—मैं शुरू हुई। इसके बाद फैजान वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह सात अन्य साथियों के साथ तलवार, डंडे लहराते हुए आया। वह मुन्नवर के मकान में (Bhopal Crime)  घुस गया। उसने लोगों से मारपीट की और जमकर गदर मचाया। पुलिस ने बताया कि फैजान के अलावा जिन दो अन्य व्यक्तियों की पहचान हुई है उनमें सूफीयान और परवीन नाम है। गोली सूफीयान ने चलाई थी। पुलिस ने बताया कि फैजान आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उसके खिलाफ कई थाने में मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इधर, घटना के बाद बुधवारा इलाके में अफरा—तफरी मच गई। दरअसल, यह शहर का काफी भीड़ भरा बाजार है। यहां आस—पास जिलों से लोग खरीददारी करने के लिए गुजरते हैं। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों में फैजान के खिलाफ आक्रोश था। लोगों का कहना था कि ऐसे व्यक्ति (Bhopal Crime)  को जिलाबदर किया जाना चाहिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए तलैया इलाके में दूसरे थानों से पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ब्यॉय फ्रेंड के धोखे से सदमे में आकर लगाई थी फांसी
Don`t copy text!