Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी ने दम तोड़ा

Share

Bhopal News: कार ने मार दी थी टक्कर, टक्कर मारने वाली कार का नंबर चिन्हित किया गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) सिटी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित आईटीआई के सामने हुआ था। हादसा तीन दिन पहले हुआ था। इस मामले में टक्कर मारने वाले वाहन के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ऐसे हुई थी दुर्घटना

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार सोमवार—मंगलवार की रात लगभग 12 बजे हमीदिया अस्पताल से अजय धुर्वे ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। मृतक की पहचान ऐशबाग निवासी 55 वर्षीय नाथू सिंह (Nathu Singh) के रूप में हुई है। वह गोविंदपुरा आईटीआई में चौकिदारी करते थे। घटना 4 फरवरी की रात की है। नाथू सिंह चौकीदारी कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने रोड़ किनारे खड़े ठेले में टक्कर मारी थी। ठेले में टक्कर मारने के बाद चालक नाथू सिंह से टकरा गया था। लोगों की मदद से उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन के खिलाफ अशोका गार्डन थाने में 82/22 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाना और टक्कर मारने का मामला) दर्ज किया है। आरोपी वाहन एमपी—04—सीएम—5516 है जो कार है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 07/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: फैक्ट्री मालिक बनकर बेरोजगार ने की शादी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!