Bhopal News: ड्रायवर का हमलावर दो महीने बाद गिरफ्तार

Share

Bhopal News: एक साल के लिए जिलाबदर बदमाश ने इलाके में रंगदारी दिखाते हुए किया था हमला

Bhopal News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। जिलाबदर बदमाश जिसने इलाके में रंगदारी दिखाने के लिए पड़ोसी के ही साथ मारपीट कर दी। उसके बाद वह मौके से भाग गया। यह घटना दो महीने पहले भोपाल सिटी (Bhopal News) के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की थी। इस मामले के आरोपी को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस न जिलाबदर आदेश की अवहेलना का एक नया मुकदमा भी दर्ज किया है।

पिछले साल फरवरी में हुआ था जिलाबदर

गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार 05 नवंबर, 2021 को विकास नगर निवासी विकास तेजी पिता राजू तेजी उम्र 26 साल ने 867/21 प्रकरण दर्ज कराया था। वह विकास नगर झुग्गी बस्ती में रहता था। वह पेशे से ड्रायवर भी है। इस प्रकरण में धारा 327/325/294/323/506/34 (रंगदारी दिखाना, फ्रेक्चर मारपीट में फ्रैक्चर होना, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी विजय झाझौट (Vijay Jhajhot), विष्णु झाझोट (Vishnu Jhanjhot) और अनिल पथरोल (Anil Pathrol) थे। आरोपी शराब पीने के कलिए विकास तेजी से पैसा मांग रहे थे। इसी मामले में अनिल पथरोल पिता बलराम पथरोल उम्र 36 साल की तलाश थी। वह विकास नगर झुग्गी बस्ती में मकान नंबर 42 में रहता है। उसको भोपाल कलेक्टर न्यायालय से फरवरी, 2021 में एक साल के लिए जिलाबदर किया गया था। उसको विदिशा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन और होशंगाबाद जिलों की सीमाओं से अलग रहने का आदेश हुआ था। इसके बावजूद आरोपी अनिल पथरोल घर में रहता था और हमला भी कर रहा था। इसके खिलाफ पुलिस ने पूर्व के दर्ज प्रकरण में गिरफ्तारी करने के बाद 11 जनवरी को 17/22 धारा 14 रासुका के तहत नया प्रकरण दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:   MP Crime : जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पूर्व सरपंच घायल, हालत नाजुक

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!