Bhopal News: शादी के एक साल बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: यह जानकारी लगते ही पति और ससुर घर छोड़कर भागे, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Bhopal News
आत्महत्या करने वाली ​नवविवाहिता पिंकी मारण

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) रातीबड़ इलाके से मिल रही हैं। यहां शादी के एक साल बाद महिला ने फांसी लगाई है। यह पता चलते ही महिला का पति और ससुर घर छोड़कर भाग गया। परिजनों का आरोप है कि उसको हत्या करने के बाद फांसी पर लटकाया गया है। महिला के शरीर पर पीटने के निशान भी है। वहीं जहां वह लटकी हुई थी उसके नीचे ही खून भी पड़ा हुआ था। मामला नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से जुड़ा है। इसलिए सीएसपी टीटी नगर संभाग जांच करेंगे।

दुकान केे बाद जमीन बेची

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 11 जुलाई की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे मर्ग 27/2021 कायम किया गया है। सूचना शाम साढ़े सात बजे नीलबड़ इलाके से कपिल मारण पिता अर्जुन सिंह ने दी थी। नीलबड़ इलाके में उसकी बहन पिंकी मारण उम्र 25 साल ने फांसी लगाई थी। शादी एक साल पहले रोहित मारण (Rohit Maran) के साथ हुई थी। परिवार यहां प्रेम नारायण के परिवार में किराए से रहता था। शादी चार साल पहले तय हुई थी। उस वक्त रोहित मारण किराना दुकान चलाता था। शादी के बाद पता चला कि वह शराब पीने का आदी है। दहेज में बाइक नहीं मिलने पर वह नाराज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि पिंकी मारण को पीटा भी जाता था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच सीएसपी टीटी नगर संभाग उमेश तिवारी करेंगे।

यह भी पढ़ें:   Chhindwara Road Mishap: कार-कंटेनर की भिड़ंत, दो लोगों की मौत

दरवाजा तोड़ने से पति ने रोका

कपिल मारण (Kapi; Maran) ने बताया कि जीजा रोहित मारण ने शराब की लत की वजह से अपनी दुकानें बेच दी थी। इस कारण घर में घरेलू कलह भी होती थी। चार दिन पहले रोहित मारण ने अपनी बहन की शादी के लिए जमीन भी गिरवी रख दी थी। इस बात को लेकर पति—पत्नी में विवाद हुआ था। घटना वाले दिन ससुर का फोन उसके पास आया था। ससुर ने कहा था कि उसको मायके ले जाए। वह बहन को घर लेने पहुंचा तो रोहित मारण से उसका विवाद भी हुआ। क्योंकि दरवाजा भीतर से बंद था। इसलिए अनहोनी की आशंका को लेकर परिवार दरवाजे को खोलने के लिए पीट रहा था। तब जीजा का कहना था कि दरवाजा टूट जाएगा। परिवार का आरोप है कि जहां पिंकी ने फांसी लगाई थी वहां खून फैला हुआ था। उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे।

बेटी ने दी थी सूचना

Bhopal News
एमपी नगर थाना— फाइल फोटो

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार शांति नगर में 11 जुलाई की रात लगभग आठ बजे 44 वर्षीय लखन पाल (Lakhan Pal) ने खुदकुशी कर ली। जिसकी सूचना पुलिस को बेटी सपना ने दी थी। पुलिस ने बताया लखन पाल शराब पीने का आदी था। इस कारण घर में कलह भी होती थी। परिजन उसको फंदे से उतारकर पारुल अस्पताल (Parul Hospital) ले गए थे। वहां से परिजनों ने नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) ले गए। यहां लखन पाल को मृत घोषित कर दिया गया। लखन पाल की तीन बेटियां हैं। जिसमें से एक बेटी जम्मू—कश्मीर में रहती है। पत्नी की शिकायत पर पहले लखन पाल को धारा 151 में फरवरी, 2021 में बंद हो चुका था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: साढ़े पांच लाख रुपए के नकली नोट आरबीआई पहुंचे 

हार्टअटैक से मौत

Bhopal News
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार 11—12 जुलाई की रात लगभग साढ़े बारह बजे जेपी अस्पताल से डॉक्टर आदित्य सक्सेना (Dr Aditya Saxena) ने एक व्यक्ति के मृत्यु होने की सूचना दी थी। मृतक कमलेश नामदेव उम्र 65 साल को परिजन लेकर आए थे। पुलिस ने बताया कि शिव नगर कॉलोनी निवासी कमलेश नामदेव (Kamlesh Namdeo) प्रायवेट नौकरी करता था। पुलिस ने दिल का दौरा आने से मौत होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!