Bhopal Dowry Case: कर्जदारों से बचने के लिए पत्नी से मांगा दहेज

Share

Bhopal Dowry Case: बीमार पत्नी को इलाज कराने के लिए टिकट भी मायके वालों ने कराया

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। कर्जदारों से तंग आकर एक व्यक्ति ने ससुराल वालों से उसको चुकाने के लिए 6 लाख रुपए की डिमांड (Bhopal Dowry Case) रख दी। आरोपी परिवार फिलहाल भोपाल में रहता है। लेकिन, पुश्तैनी मकान उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हैं। आरोपी पति ने लॉक डाउन से पहले ही शादी की थी। प्रताड़ित महिला की हालत देखकर पुलिस ने दहेज अधिनियम और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।

बहन को किया था फोन

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि 16 अक्टूबर की शाम साढ़े छह बजे मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी सूर्यकांत द्विवेदी (Suryakant Diwedi), सास अनुराधा और देवर विष्णुकांत (Vishnukant Diwedi) को बनाया गया है। शादी फरवरी, 2020 में वृंदावन निवासी महिला से हुई थी। महिला के परिवार ने शादी के वक्त दो लाख रुपए, जेवरात समेत घर गृहस्थी का सामान भी दिया था। इसके बावजूद लालची पति दहेज में छह लाख रुपए की मांग करते हुए उसको प्रताड़ित कर रहा था। यह राज पीड़ित महिला ने अपनी बहन को बताया था। इसके बाद महिला को घर भेज दिया गया।

देवर और सास भी देते थे ताना

इस मामले में पुलिस ने सूर्यकांत के अलावा देवर विष्णुकांत और सास अनुराधा (Anuradha Diwedi) को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपी पति का कहना था कि उस पर छह लाख रुपए का कर्ज है। जिसको चुकाने के लिए वह मायके से रकम मांग रहा था। आरोपी बीमार पत्नी को मायके से लाने के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए मायके वालों ने पति—पत्नी के टिकट करके भोपाल पहुंचाया। जब सूर्यकांत ससुराल गया था उस वक्त उसको लैपटॉप भी दिलाया गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मां की अंत्येष्टि में गया था परिवार, पीछे से घुसे चोर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!