Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी

Share

Bhopal News: नेपाली मूल का नागरिक गंभीर रुप से जख्मी, नर्मदा अस्पताल में बेहोश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नेपाली मूल का एक नागरिक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना भोपाल (Bhopal News) के एमपी नगर इलाके की है। पुलिस को घटना की जानकारी नर्मदा अस्पताल से मिली थी। जख्मी नेपाली नागरिक बेहोश है। इसलिए पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सकी है।

पैर बुरी तरह से हुआ फ्रैक्चर

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार 18 नवंबर को धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने) का प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत उमा थापा पत्नी राम बहादुर थापा उम्र 36 साल ने दर्ज कराई है। परिवार यहां कटारा हिल्स इलाके में रहता है। हादसे में उमा थापा (Uma Thapa) के पति जख्मी है। यह दुर्घटना 17 नवंबर की शाम लगभग छह बजे प्रगति चौराहे के नजदीक हुई थी। पुलिस ने बताया कि राम बहादुर थापा अभी होश में नहीं है। उनका दुर्घटना में पैर बुरी तरह से टूट गया है। इस मामले में आरोपी वाहन एमपी—04—सीपी—2477 है। जख्मी राम बहादुर थापा (Ram Bahadur Thapa) बाइक पर सवार थे। वे कुक का काम करते हैं। नर्मदा अस्पताल ने मरीज के भर्ती होने की पुष्टि भी की है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP News : 10 वीं के छात्र ने की आत्महत्या, फीस के लिए दवाब बना रहा था स्कूल प्रबंधन
Don`t copy text!