Bhopal Dowry case: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग युवती पहुंची थाने

Share

दहेज में मांगे 20 लाख रुपए, पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग एक युवती ने पुलिस से मदद मांगी है। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry case) के महिला थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवती (Bhopal Crime Against Woman) का आरोप है ससुराल वाले उसको मायके से दहेज में 20 लाख रूपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने मुकदमा (Bhopal Crime) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: ​बहू से पहले पैसा और मकान की मांग

महिला थाना पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राईम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि 28 साल की महिला ने दहेज प्रताड़ना (Bhopal Dowry case) का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि वह परिजनों के साथ पॉश कॉलोनी पवैलियन शाहपुरा में रहती है। मायके वालों ने उसकी शादी, 2015 में आकाश व्यास (Akash Viyas) के साथ तय की थी। आकाश (Akash) मूलत: इंदौर का रहने वाला है। शादी के दौरान ही ससुराल वालों से दहेज की मांग को लेकर बात हो चुकी थी। बातचीत के दौरान उसके ससुर परम दयाल व्यास और सास कोमल जोशी ने दहेज की कोई भी मांग उसके सामने नहीं रखी थी। इसके बाद भी उसके परिजनों ने दहेज में गृहस्थी के सामान के अलावा लाखों रूपए दिए थे। शादी के बाद वह इंदौर चली गई थी। कुछ समय तक सब ठीक था। अचानक सास ने उसके काम में गलतियां निकालना शुरू कर दिया था। उसका कहना था कि वह ना तो खाना बनाना जानती हैै ना उसे गृहस्थी का कुछ काम आता है। उसके बाद भी महिला ने सास की किसी भी बात का बुरा नहीं माना था। अचानक उन्होंने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया था। जिसका महिला ने विरोध किया तो उसके साथ पति आकाश ने मारपीट करना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सेवानिवृत्त इंजीनियर के मकान में चोरी

यह भी पढ़ें: ​बेटे सब कुछ ​बहू को पैंसों के तराजू में तोला

इस घटना के बाद महिला ने मायके वालों को सारी बात बताई थी। मायके वालों ने इंदौर जाकर आकाश और सास—ससुर से इस संबंध में बात की थी। जिसके बाद ससुराल वालों ने सीधे 20 लाख रूपयों की मांग कर दी थी। जब मायके वालों ने रकम देने से इंकार कर दिया तो ससुराल वालों ने उसे भी मायके वालों के साथ भेज दिया था। जिसके बाद युवती ने महिला थाने में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति आकाश व्यास, सास कोमल जोशी और ससुर परम दयाल व्यास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!