Bhopal Dowry Case: बहू से पहले पैसा और मकान की मांग

Share

भोपाल में दहेज प्रताड़ना के दो मुकदमे दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) तरक्की में आदमी कहां से कहां पहुंच गया लेकिन उसकी सोच आज भी पुरानी और घटिया है। आदमी सामाज और रिश्तेदारों के सामने शादी (Bhopal Crime) तो कर लेता है। लेकिन, बहू को सम्मान के बदले पैसा और मकान की मांग करता है। इसी तरह की दो घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Madhya Pradesh Crime) के महिला थाना में सामने आई है। दोनों ही मामलों (MP Dowry Case) में युवतियों ने ससुराल वालों से तंग आकर दहेज प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) का मुकदमा दर्ज कराया हैै। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: भोपाल में दहेज प्रताड़ना के दो मुकदमे दर्ज

महिला थाना पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राईम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि 34 वर्षीय महिला ने दहेज प्रताड़ना (Madhya Pradesh Crime Against Woman) का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि वह नेहरू नगर कोटरा सुल्तानाबाद की रहने वाली है। परिजनों ने लाड़ प्यार से बेटी की शादी तय की थी। उसका रिश्ता मुंबई निवासी सुरेश उर्फ मोनू शर्मा (Surendra @ Monu Sharma) के साथ तय हुआ था। शादी के दौरान दोनों परिवार में दहेज को लेकर बातचीत हो गई थी। उसके बाद दोनों पक्षों की रजामंदी से सितंबर, 2018 में शादी हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला। अचानक सुरेश ने छोटी—छोटी बातों को देकर विवाद करना शुरू कर दिया था। इस संबंध में सुरेश की मां कोमल शर्मा से बात की थी। उसका बोलना था कि वह पति की छोटी—छोटी बातों को लेकर उसके पास आया ना करे। उसके बाद सास ने सभी रिश्तेदारों से उसके परिजनों को लेकर उल्टी सीधी बात करना शुरू कर दिया था। महिला ने इस बात का विरोध किया तो सुरेश ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। सुरेश ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया और कहा कि वह परिजनों से बोले की वह उसे एक मकान और 10 लाख रूपए दे। यह सुनकर महिला भोपाल में मायके आ गई। जिसके बाद परिजनों के साथ जाकर महिला थाने मेेंं ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति सुरेश उर्फ मोनू शर्मा, सास कोमल शर्मा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पत्ती तोड़ रहा था 20 फीट टकराते हुए जमीन पर गिरा

यह भी पढ़े: शादी के दो महीने बाद बूरी लगने लगी बहू ससुराल वालों ने घर से निकाला

इधर, महिला थाना पुलिस ने 31 वर्षीय एक अन्य महिला की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। महिला बरखेड़ा पठानी में शंकर नगर इलाके की है। परिजनों ने उसकी शादी बैतूल निवासी लोकेश जवने (Lokesh Jawne) के साथ 2016 में कराई थी। शादी के दौरान परिवार वालों ने ससुराल वालों को गृहस्थी के सामान के अलावा 3 लाख रूपए नकद भी दिए थे। सास चंद्रशीला और ससुर टालेश्वर का बोलना था कि वह मायके वालों से और दहेज की मांंग करे। उसके बाद पति लोकेश ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। ससुराल वालों की यातनाओं से महिला तंग आकर मायके पहुंची। मायके वालों ने समझाया तो उनसे कहा गया कि बेटी के साथ 5 लाख रूपए भेज दें। यह सुनने के बाद महिला और परिजनों ने महिला थाने में ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति लोकेश जवने, सास चंद्रशीला और ससुर टालेश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Murder: पत्नी को न भेजने पर मामा का कत्ल करने वाला पति गिरफ्तार

 

Don`t copy text!