Bhopal News: मां—बेटे के खिलाफ धर्म परिवर्तन दबाव डालने का आरोप

Share

Bhopal News: पीड़ित नगालैंड की युवती जिसकी फेसबुक के जरिए हिंदू लड़के से हुई थी दोस्ती, तीन साल से बलात्कार करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। कुछ दिन पहले भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आरोप लगाया था कि शहर में लव जिहाद चल रहा है। इन आरोपों से विपरीत चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके की है। पीड़िता नगालैंड की मुस्लिम युवती है। जिसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए भोपाल में रहने वाले एक हिंदू लड़के के साथ हुई थी। दोनों पिछले तीन साल से साथ रह रहे थे। अब युवती का आरोप है कि उसका लिव इन पार्टनर और उसकी मां धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहे हैं। इन आरोपों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दीनापुर जाकर भोपाल ले आया आरोपी

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में 26 मई की अपरान्ह साढ़े चार बजे 323/23 धारा 366/376—2—एन/323/506/34/3/5 (शादी का झांसा देकर अगवा करना, कई बार ज्यादती, मारपीट, धमकाने, एक से अधिक आरोपी और एमपी रिलीजन इंडिपेंडेंसी एक्ट के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया है। जिसमें आरोपी कृष्ण पाल (Krishna Pal) और उसकी मां सावित्री को बनाया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रदीप गुर्जर (SI Pradeep Gurjar) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता की उम्र 21 साल है। वह नगालैंड (Nagaland) के दीनापुर (Deenapur) जिले की रहने वाली है। उसकी पहचान फेसबुक केे जरिए कृष्ण पाल के साथ हुई थी। वह फिलहाल लाल घाटी (Lal Ghati) स्थित बरेला गांव में रहता है। हालांकि मूलत: वह विदिशा (Vidisha) के गंजबासौदा (Ganjbasauda) जिले का रहने वाला है। यहां वह किराये से रहकर मिस्त्री का काम करता है। आरोपी की भी शादी नही हुई है। आरोपी दीनापुर भी गया था। जहां उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई थी। वह उसके साथ भोपाल आ गई थी। जहां वह आरोपी के साथ ही उसके बरेला गांव लालघाटी स्थित किराये के मकान में रहने लगी।

यह बोलकर उसके साथ करने लगा मारपीट

पुलिस के अनुसार भोपाल आने के बाद दोनों के बीच यह मौखिक करार हुआ था कि दोनों अपने—अपने धर्म को मानेंगे। जिसके बाद आरोपी और पीड़िता के बीच भोपाल (Bhopal News) में ही कई बार संबंध बने। दोनों के बीच 24 मई तक सबकुछ सामान्य रहा। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी के गंज बासौदा स्थित गांव भी जा चुकी है। कुछ दिन से आरोपी शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। वह उससे उसका धर्म परिवर्तित करने दबाव बनाने लगा। इससे वह परेशान हो गई और उसने थाना कोहेफ़िज़ा में जाकर मामला दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने कृष्ण पाल को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Nepali Community News: श्री पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
Don`t copy text!